2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sultanpur Lok Sabha Election Results 2024: यूपी में खेला, सुल्तानपुर से हारी मेनका गांधी, सपा पर जनता का दिखा भरोसा

Sultanpur Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी को सपा के प्रत्याक्षी रामभुआल निषाद ने 43 हजार 174 मतों से पराजित कर दिया।

2 min read
Google source verification
Sultanpur Lok Sabha Election Results

Sultanpur Lok Sabha Election Results

Sultanpur Lok Sabha Election Results 2024: सुल्तानपुर में वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं था। 9 बार सांसद बनी मेनका गांधी को 10वीं बार हार का सामना करना पड़ा। सुल्तानपुर की जनता ने इस बार अपना सांसद सपा के उम्मीदवार को चुना है और मेनका गांधी को हार का सामना करना पड़ा है। मेनका गांधी को रामभुआल निषाद ने 43 हजार 174 मतों से पराजित किया है। राम भुआल निषाद को 4 लाख 44 हजार 330 मत मिले जबकि मेनका गांधी को 4 लाख 1 हजार 156 मत प्राप्त हुए।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार 

  उम्मीदवार    पार्टी Shahjahanpur Lok Sabha Result 2024
1. मेनका गांधीभारतीय जनता पार्टी401156
2. राम भुआल निषादसमाजवादी पार्टी444330
3. उदराज वर्माबसपा163025

सुल्तानपुर लोकसभा सीट की खासियत यह है कि बीजेपी के देवेंद्र बहादुर को छोड़कर कोई और नेता यहां से दोबारा नहीं चुना गया। इसी वजह से सुल्तानपुर सीट पर कभी भी किसी एक नेता का दबदबा नहीं रहा है। अब देखना होगा कि मेनका गांधी देवेंद्र बहादुर के इतिहास को दोहरा पाएंगी या नहीं।

2019 में सुल्तानपुर लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम


साल 2019 लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से बीजेपी की मेनका गांधी सांसद बनी थी। मेनका गांधी को 4,59,196 वोट मिले थे। बसपा के चन्द्र भद्र सिंह 4,44,670 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि कांग्रेस के डॉ. संजय सिंह 41,681 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

2014 में सुल्तानपुर लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 56.64 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने बसपा उम्मीदवार को 1 लाख 78 हजार 902 वोटों से हराया था। इस तरह 1998 के बाद बीजेपी इस सीट पर कमल खिलाने में कामयाब हुई थी। कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट बदलकर उनकी मां मेनका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा था।