2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस में शादी के एक महीने बाद टूटा रिश्ता, पत्नी बोली– पति का रंग सांवला है

हाथरस में शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। पत्नी का कहना है कि पति का रंग सांवला है और वह शारीरिक संबंधों से संतुष्ट नहीं है।

2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Anuj Singh

Feb 01, 2026

hathras marriage dispute wife left husband

हाथरस में दुल्हन ने एक महीने बाद छोड़ा पति | Image Video Grab

Hathras Crime News: हाथरस जिले में एक नया और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी महज एक महीने पहले हाथरस की ही एक लड़की से हुई थी। दोनों परिवारों की पूरी सहमति से शादी हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक पत्नी ने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। यह मामला अब हाथरस और आगरा इलाके में खूब चर्चा में है। लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या अब रिश्ते सिर्फ लुक्स और फिजिकल रिलेशन पर टिके रहते हैं?

पति का रंग सांवला

पत्नी ने खुलकर कहा कि वह अपने पति से संतुष्ट नहीं है। उसका सबसे बड़ा आरोप है कि पति का रंग सांवला है, जिसकी वजह से उसे पति पसंद नहीं आ रहा। साथ ही वह शारीरिक रिश्तेसे भी खुश नहीं है। पत्नी ने कहा कि शादी को एक महीना हो गया है। मेरा पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर में कोई पारिवारिक समस्या नहीं है। लेकिन फिजिकल रिलेशन को लेकर कुछ समस्याएं हैं। कुछ बातें ऐसी हैं जो मैं खुलकर नहीं बता सकती। अब मैं साथ नहीं रहना चाहती। मैं चौकी से ही यह मामला साफ करना चाहती हूं।

शादी में लाखों खर्च, अब सिर्फ इसलिए टूट रहा रिश्ता

पति इस पूरे मामले से पूरी तरह टूट चुका है। उसने इमोशनल होकर बताया कि शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। शादी में करीब 2.5 से 3 लाख रुपये खर्च हुए थे। अब पत्नी को उसका सांवला रंग खटक रहा है और फिजिकल रिलेशन की बात करके रिश्ता तोड़ रही है। अभिषेक ने कहा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है। सिर्फ इसलिए रिश्ता खत्म हो रहा है क्योंकि मैं उसे पसंद नहीं हूं।

परिवार और पंचायत की कोशिशें नाकाम

जब यह विवाद बढ़ा तो दोनों परिवारों ने बहुत कोशिश की कि मामला सुलझ जाए। कई बार बातचीत हुई। पंचायत भी बुलाई गई। पति ने रो-रोकर, गिड़गिड़ाकर पत्नी से साथ रहने की मिन्नतें कीं। लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही। वह किसी भी हाल में समझौता करने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार बिना किसी सुलह के दुल्हन ने अलग होने का फैसला कर लिया। शादी की छोटी सी एक महीने की जिंदगी खत्म हो गई। अब पति अकेला और दुखी है, जबकि पत्नी अपने फैसले पर कायम है।

Story Loader