scriptGold Rate Today :सोने की कीमत में मामूली वृद्धि,चांदी गिरी औंधे मुंह | Gold Price Today in Meerut | Patrika News
मेरठ

Gold Rate Today :सोने की कीमत में मामूली वृद्धि,चांदी गिरी औंधे मुंह

Gold Price Today in Meerut : 100 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ी सोने की कीमत तो चांदी 450 रुपये सस्ती

मेरठSep 10, 2021 / 09:25 am

lokesh verma

g2.jpg
Gold Price Today. मेरठ। सोने की कीमत में आज मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आज बाजार (Market)खुलते ही सोने के दाम (Gold Price)100 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़त के साथ खुले। वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) आज फिर दूसरे दिन लगातार कम हुई। आज चांदी की कीमत 450 रुपये प्रति किग्रा कम हुई। बता दे कि दो दिन में चांदी की कीमत में 1140 रुपये प्रतिकिग्रा की कमी दर्ज की गई है। चांदी का आज का भाव 65700 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया। 6 सितंबर को जो चांदी 66750 रुपये प्रतिकिग्रा तक पहुंची थी उसके बाद से लगातार कीमतों में गिरावट हो रही है। वहीं सोने के दाम भी पिछले दो दिन में 600 रुपये प्रति दस ग्राम तक कम हुए हैं। मेरठ सर्राफा बाजार (Meerut Gold Market)के व्यापारियों का कहना है कि सोने के दाम अभी दीपावली तक ऐसे ही गिरेंगे। इस समय बाजार में मंदी का दौर है। जिस कारण से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। व्यापारियेां का कहना है कि सोने के दाम दीपावली के आसपास बढ़ने शुरू होंगे।
यह भी पढ़े : अगस्त के बाद आज सबसे निचले स्तर पर पहुंचे सोने—चांदी के दाम

2020 में कोरोना संक्रमण काल (corona period) के दौरान सोने का भाव (Gold rate) लगातार नई ऊंचाई को छू रहा था। लेकिन अब यह कमजोर दिखाई दे रहा है। इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट के बाद आज गुरुवार को सोने में मामूली तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव आज 48150 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास है। घरेलू बाजारों में ऊंचाई पर जाने के बाद अब सोने के दाम गिर रहे हैं। ग्लोबल बाजारों (global markets) में भी यह गिरावट देखने को मिली है। अब सवाल यह है कि क्‍या सोने के दाम और गिरेगा या दोबारा बड़ी तेजी की उम्मीद है? अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में सोने के भाव में इस समय तेजी का रूख है। लेकिन घरेलू बाजार (Home Market)में मंदी के कारण सोने के दाम वो रफ्तार नहीं पकड़ रहे जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
मेरठ सराफा व्यापार एसोसिएशन (Meerut Bullion Business Association) के आशुतोष अग्रवाल की मानें तो आने वाले दिनों में सोने का भाव 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है। हालांकि, इससे नीचे जाने की संभावना इस साल तो नहीं है। वहीं, दीवाली और धनतेरस के आसपास एक बार फिर सोने के भाव में तेजी नजर आएगी और यह 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है। चांदी भी 65 हजार का भाव छू सकती है। छोटी अवधि में सोने का भाव गिरता नजर आएगा। लेकिन, साल के अंत तक सोने में तेजी ही दिखाई देगी। एक्‍सपर्ट का दावा है कि सोने का भाव दिवाली तक 65000 रुपए प्रति 10 ग्राम भी जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो