23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / कोरोना पॉजिटिव बवाली के सम्पर्क में आए पुलिसकर्मी किए गए होम क्वारंटीन, सभी थानों में बांटी जा रही पीपीई किट

कोरोना पॉजिटिव बवाली के सम्पर्क में आए पुलिसकर्मी किए गए होम क्वारंटीन, सभी थानों में बांटी जा रही पीपीई किट

Highlights मेरठ के देहली गेट, सदर बाजार और कंकरखेड़ा थाने किए गए सैनिटाइज एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा- मेडिकल प्रोटोकाल का किया जाएगा अनुपालन जली कोठी क्षेत्र को सील करने के दौरान पुलिस पर किया गया था हमला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Apr 2020, 1:54 PM IST

meerut

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ने दो दारोगा और दो सिपाही समेत एक सफाईकर्मी को क्वारन्टीन किया है। ये सभी शनिवार को जलीकोठी क्षेत्र को सील करने पहुंची पुलिस पर हमले के बाद कोरोना पॉजिटिव आरोपी के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटीन किए गए हैं। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। थाना देहली गेट और सदर बाजार के हवालात में आरोपी बंद रहा था। वहीं दो लोगों को थाना कंकरखेड़ा में भी रखा गया था। अब तीनों थानों को सैनिटाइज किया गया है। आरोपी मोहल्ला पूर्वा फैयाज अली का रहने वाला है। मंगलवार को पुर्वा फैयाज अली इलाके को भी सील कर दिया गया। इसी के साथ मेरठ में हॉटस्पॉट्स की संख्या बढ़कर अब 18 हो गई है। कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 58 हो गई है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown में डा. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को सैनिटाइज करने के बाद कराया दुग्ध स्नान, लोग अपने घर में मना रहे जयंती

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि शुरू से बार-बार यही कोशिश कर रहे हैं, जो भी सरकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमण को रोकने में लगे हैं। उन सबको खतरा है कि संक्रमण फैल सकता था। उन्होंने बताया कि एक अभियुक्त पकड़ा गया था। उसका टेस्ट पॉजिटिव आया। उसके संपर्क में जो भी पुलिसकर्मी आए थे उन सभी को होम क्वारंटीन में रखा है। अब सभी थानों में पीपीई किट बांटी जा रही है। ऐसे व्यक्ति जिनसे संक्रमण का खतरा है, उनसे पूरी सावधानी के साथ बरती जाए। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मेडिकल प्रोटोकाल के तहत सदर थाने को क्वारंटीन कर दिया गया है। अब लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः लॉकडाउन खुलने के दौरान खरीदारी करने निकले स्क्रैप व्यापारी को गोली मारी, इलाके में मच गई अफरातफरी