1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Kota-Bundi Lok Sabha Election-2024: कांटे की टक्कर, भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला चल रहे आगे

कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे जेडीबी कॉलेज परिसर में शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है।

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jun 04, 2024

Kota-Bundi LokSabha Election-2024: कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे जेडीबी कॉलेज परिसर में शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। भाजपा के ओम बिरला और कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल मैदान में है। यदि बिरला चुनाव जीतते है तो जीत की हैटि्रक बनेगी। गुंजल जीतते है तो पहली बार संसद में जाएंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव में राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं।

मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। 14 लाख 87 हजार 879 ने मतदान किया है। चौथे चरण की मतगणना के रूझान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी 7 हजार से अ​धिक वोटों से आगे चल रहे है। ओम बिरला को 169893 मत मिले। जबकि गुंजल को 161172 मत मिले है।

कोटा हाईप्रोफाइल सीट
कोटा-बूंदी संसदीय सीट पर भाजपा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चुनाव के लड़ने के कारण यह हाईप्रोफाइल सीट में शुमार है। पूरे देश की नजर भी इस सीट पर है। बिरला तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव लगाया था।

चार हजार कर्मचारी संभालेंगे जिम्मा
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए चार हजार कर्मचारी और अधिकारी लगाए गए हैं। मतगणना के सबसे ज्यादा 24 राउंड बूंदी विधानसभा सीट पर होंगे। वहां सबसे ज्यादा वोटर्स है। मतगणना के लिए कुल 8 कमरे बनाए गए हैं।

हर विधानसभा में 14 टेबल पर गिनती

कोटा लोकसभा की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग 14 टेबलों पर मतगणना  की जा रही है।  मतगणना करीब दो बजे पूरी होगी।