scriptशादी के चार साल बाद सूट बनवाने के लिए कहा तो पति ने उसके साथ किया ये, अब पुलिस जांच में जुटी | husband killed wife for suit in meerut | Patrika News
मेरठ

शादी के चार साल बाद सूट बनवाने के लिए कहा तो पति ने उसके साथ किया ये, अब पुलिस जांच में जुटी

पहले भी हुर्इ थी आपस में लड़ार्इ तब परिजनों ने करा दिया था समझौता

मेरठNov 02, 2018 / 10:49 am

sanjay sharma

meerut

शादी के चार साल बाद सूट बनवाने के लिए कहा तो पति ने उसके साथ किया ये, अब पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने केे बाद उसका पति शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। सुबह घर में मिलने पहुंचे आरोपी के भतीजे ने महिला का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ेंः प्रदेश में महिलाआें के उत्पीड़न को लेकर जागी योगी सरकार, जारी किया यह WhatsApp Number

चार साल पहले हुर्इ थी शादी

जानकारी के अनुसार अहमद नगर गली नंबर दस निवासी यूसुफ की पुत्री 38 वर्षीय अंजुम की शादी करीब चार वर्ष पूूर्व श्यामनगर निवासी इरशाद के साथ हुई थी। इरशाद ई-रिक्शा चालक है। परिजनों के मुताबिक इरशाद और अंजुम दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। अंजुम के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही इरशाद अक्सर अंजुम के साथ मारपीट करता था। दंपत्ति का एक बच्चा हुआ, उसकी भी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। जब इरशाद रिक्शा चलाकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने आपस में लड़ाई की थी। इरशाद की पत्नी उससे नये सूट सिलवाने के लिए जोर दे रही थी, जिस पर इरशाद ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में फिर से लड़ाई हुई।
यह भी पढ़ेंः देख तू मेरा छोटा भार्इ है, मैं नहीं चाहता कि तुझसे दुश्मनी हो…नहीं माना वह तो बड़े ने गोली मार दी

पहले भी दोनों में कराया गया था समझौता

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद इरशाद बाहर चला गया। उसके कुछ देर बार ही उसका भतीजा उससे मिलने घर गया था। घर का दरवाजा खुला देख युवक भीतर घुस गया। कमरे में अंजुम का शव जमीन पर पड़ा देख युवक की चीख निकल गई। शोर सुनकर मौके पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि इरशाद अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था। इस बारे में कई बार बिरादरी के लोगों की बैठक भी हुई जिसमें समझौता कराया गया था। उसके बाद भी इरशाद ने उसके साथ मारपीट करना बंद नहीं किया था। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने आरोपी शौहर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। एसओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपी पति फरार है। उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Home / Meerut / शादी के चार साल बाद सूट बनवाने के लिए कहा तो पति ने उसके साथ किया ये, अब पुलिस जांच में जुटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो