scriptWeather Alert: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, इस दिन से जोर पकड़ेगा मानसून | imd weather alert for monsoon | Patrika News
मेरठ

Weather Alert: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, इस दिन से जोर पकड़ेगा मानसून

Highlights:
-देर रात आई आंधी और बारिश से पारा हुआ धड़ाम -रिमझिम बारिश और लॉकडाउन में सूनीं हुई मेरठ की सड़कें -15 जुलाई के बाद जोर पकड़ सकता है मानसून

मेरठJul 11, 2020 / 02:05 pm

Rahul Chauhan

maxresdefault.jpg
मेरठ। जनपद में शुक्रवार देर रात आई आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बूंदाबांदी ने शहरवासियों को उमस और गर्मी से निजात दिला दी। शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया। सुबह से ही हुई बूंदाबांदी ने उमस से गर्मी से राहत दी। देर रात से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। शनिवार को दिन में बारिश के चलते मौसम के सुहाना बने रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

UP में फिर से Lockdown: वाहन लेकर निकल रहे हैं बाहर तो हो जाएं सावधान!

मेरठ के साथ ही पश्चिम उप्र में भी मौसम बदला हुआ है। बूंदाबांदी से पिछले एक सप्ताह से तेज धूप के कारण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। वेस्‍ट यूपी में हालांकि मानसून ने दस्‍तक दे दी है। लेकिन इस बार अन्य सालों की अपेक्षा मानसून की रफ्तार काफी कमजोर ही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई के बाद पश्चिम में मानसून कुछ जोर पकड़ सकता है। मेरठ के विभिन्न क्षेत्र में शुक्रवार की रात से ही हल्की बारिश हो रही है। हवा के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर फसलें भी खेत में बिछ गई है। कई जगह जलभराव की समस्या है।
यह भी पढ़ें

दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्‌ट्री का माल चुराना पड़ा भारी, 2.5 करोड़ रुपये के पार्ट्स बरामद

बता दें कि प्रतिवर्ष जून के आखिरी सप्ताह में मानसून वेस्ट में आ जाता है। लेकिन इस बार जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी मानसून ने अपने वो तेवर नहीं दिखाए तो आमतौर पर दिखाता है। बीते दिन छिटपुट बारिश हुई थी। लेकिन वो भी एक या दो दिन के बाद खत्म हो गया। पिछले एक सप्ताह से आसमान साफ नजर आ रहा था। मेरठ में मानसून में अभी तक सामान्‍य से करीब 50 फीसद तक वर्षा कम हुई है। मौसम विज्ञानी डा0 एन सुभाष के अनुसार 15 जुलाई के बाद जिले में अच्‍छी बारिश होने का अनुमान है।

Home / Meerut / Weather Alert: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, इस दिन से जोर पकड़ेगा मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो