scriptUP में फिर से Lockdown: वाहन लेकर निकल रहे हैं बाहर तो हो जाएं सावधान! | guidelines for vehicles during extended lockdown | Patrika News
नोएडा

UP में फिर से Lockdown: वाहन लेकर निकल रहे हैं बाहर तो हो जाएं सावधान!

Highlights:
guidelines for vehicles during extended lockdown
-यूपी सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से लगाया Lockdown
-सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा लॉकडाउन
-पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन के नियम होंगे लागू

नोएडाJul 11, 2020 / 09:56 am

Rahul Chauhan

addtext_com_mdawnde2mjg1mtk.jpg
guidelines for vehicles during extended lockdown

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन का लगा दिया है। इस बीच सरकार द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। वहीं इसका उल्लंघन करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस बीच गौतमबुद्ध नगर समेत वेस्ट यूपी के लोगों में कई बातों को संशय की स्थिति बनी हुई है। लोग लगातार वाहनों (guidelines for vehicles during extended lockdown) को लेकर गाइडलाइन जानना चाह रहे हैं। इस बीच गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भी पढ़ें

जानिए, 55 घंटे के Lockdown में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

जिला प्रशसान के मुताबिक जनपद से लगी हुई सीमाओं पर पुलिस सख्ती से चेकिंग करेगी और पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन के अनुसार ही इस बार भी नियम लागू रहेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं, कोरोना वारियर्स, सैनेटाइजेशन और डोर-स्टेप डिलीवरी स्टाफ में काम करने वालों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनका आईकार्ड मान्य होगा। इसके अलावा माल वाहक वाहनों को भी प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। नोएडा और दिल्ली के बीच विशेष निगरानी रहेगी। जो वाहन आवश्यक सेवाओं का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें रोक दिया जाएगा। सीमा पार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए ई-पास की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें

बैंक से पीछे लगे बदमाश स्कूटी की डिग्गी में रखे 5 लाख लेकर फरार, CCTV कैमरों में कैद हुई वारदात

गौतमबुद्ध नगर में हुई सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि गौतमबु्द्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया और 690 वाहनों चालकों का चालान किया। लॉकडाउन के पहला चरण 23 मार्च को लागू होने के बाद से गौतम बुद्ध नगर में 8,300 लोगों को हिरासत में लिया गया, एक लाख से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और 2,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया।

Home / Noida / UP में फिर से Lockdown: वाहन लेकर निकल रहे हैं बाहर तो हो जाएं सावधान!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो