सीबीएसई के मेरठ में कोओर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस के खौफ के कारण 24 मार्च तक की परीक्षाओं के दौरान खास सावधानी बरतने को कहा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि कक्ष में परीक्षार्थियों के बीच कम से कम एक मीटर का फासला होना चाहिए। अगर कक्ष छोटा है तो एक कमरे में 12 विद्यार्थियों को ही बैठाने की व्यवस्था की जाए। ऐसे में यदि एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था है तो उनकी 12-12 परीक्षार्थियों के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाए। अगर क्लास रूम की संख्या कम है तो लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, लेबोरेटरी आदि में व्यवस्था कराई जाए। परीक्षा केंद्रों में सेनिटाइजर की भी व्यवस्था जरूरी है। सभी सहायक अधीक्षक नाक और मुंह को मास्क से ढककर आएंगे। अगर किसी परीक्षार्थी को खांसी और छींकने की शिकायत है तो उसे मास्क पहनाया जाए।