26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये नौ मंगल हैं कुछ खास, इस तरह पूजा करने से बजरंग बली होंगे प्रसन्न

कामना पूरी के नाम से भी जाना जाता है जेठ माह का मंगल, 1 मई से शुरू हो चुका है यह माह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 May 2018, 11:26 AM IST

Hanuman Ji

मेरठ। वैसे तो जेठ के मंगल का अपना ही विशेष महत्व है। ऐसे में कोई विशेष संयोग या योग ? बन जाए तो इन मंगलों का महत्व और बढ़ जाता है। भारतीय ज्योतिषों का कुछ ऐसा ही मानना है। इस बार जेठ का महीना 1 मई को आरंभ हुआ और उस दिन मंगलवार भी था। इस कारण इस बार जेठ का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जेठ माह इस बार 28 जून तक रहेगा। इस बार इस महीने में बहुत शुभ संयोग बन रहा है।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती 2018: सैकड़ों साल बाद 15 मई को बन रहा ये दुर्लभ संयोग

मंगल से हुआ है महीने का आरंभ

महीने का आरंभ मंगल से हुआ और इसमें मलमास लगने से माह के दिन भी बढ़ गए हैं, जिस कारण जेठ में इस बार कुल नौ मंगलवार होंगे। आने वाली 15 मई को इसका महत्व और बढ़ जाएगा। इस दिन भौमवती अमावस्या लगेगी। साथ ही उस दिन शनि जयंती भी है। पर्व को लेकर महानगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जेठ के बड़े मंगल का पर्व 26 जून तक चलेगा क्योंकि माह का आखिरी बड़ा मंगल 26 जून को है।

यह भी पढ़ें: अगले सात दिनों में आ सकती है बड़ी आफत, रहें सतर्क

जेठ के मंगल में बजरंग बली करते हैं मनोकामना पूरी

पंडित शिव कुमार शांडिल्य के अनुसार, जेठ के मंगल वाले दिन हनुमान जी से जो भी मांगा जाए, वह उसको पूरा करते हैं। जेठ के हर मंगल का अपना अालौकिक महत्व है। जेठ के मंगल को लोग कामना पूरी के नाम से भी मानते हैं। इस माह के मंगल को बजरंगबली की सच्चे मन से पूजा करने वालों को बल, बुद्धि, विदया व महालक्ष्मी की प्राप्ति होने के साथ ही उनसे राम के अनन्य भक्त मारुति नन्दन प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: आज इन राशि वालाें के लिए हैं सुनहरे अवसर मिलेगा धन लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

ऐसे करें हनुमान जी को प्रसन्न

जेठ के मंगल में हनुमान जी को गुड़, गेहूं, मीठी पूड़ी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। हनुमान जी इस दिन दान का विशेष फल देते हैं। मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति के सामने दीपक जलाकर हनुमान चलीसा का पाठ करना चाहिए। इसके बाद भोग लगाकर प्रसाद आदि बांटना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी होने जा रही, तो उसे जरूर बताएं ये बात

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग