scriptLohri 2021: लोहड़ी के उल्लास में डूबे लोग, जानिये किस तरह हो रही तैयारियां | lohri 2021 preparations in meerut | Patrika News
मेरठ

Lohri 2021: लोहड़ी के उल्लास में डूबे लोग, जानिये किस तरह हो रही तैयारियां

Highlights:
— सुबह से ही चल रही पर्व की तैयारियां
— तिल और मक्का की खील की बहार
— जगह—जगह लगे स्टाल

मेरठJan 13, 2021 / 10:16 am

Rahul Chauhan

1-happy-lohari-2021.jpg
मेरठ। बुधवार को महानगर के पंजाबी समाज में सुबह से ही लोहडी की तैयारियां जोरो पर चल रही है। घर-घर भांगड़ा और गिद्दा की तैयारियां हो रही है। मूंगफली, रेवड़ी और मक्का की खील की खरीदारी सुबह से ही हो रही है।कई दिन से तैयारी में जुटा पंजाबी समाज सोमवार को सुबह लोहड़ी की उमंग और उत्साह में डूबा हुआ है। लोग सुबह से ही एक—दूसरे के घर जाकर लोहड़ी बधाई के साथ रेवड़ी, मूंगफली और मक्का की खील देने का सिलसिला चल रहा है। रात को पंजाबी बाहुल्य इलाके सदर,प्रहलाद नगर, पंजाबी पुरा, शास्त्रीनगर, साकेत के अलावा अन्य स्थानों पर सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाने और रेवड़ी व मक्का की खील की आहुति देने की तैयारियां चल रही है।
यह भी देखें: अंडे पर इस वजह से आई आफत

इस दौरान बैबे सुंदरी मुंदरी होए, तेरा कोन विचारा होए ,दुल्ला भंट्टी वाला होए व काला डोरा कुंडे नाल अडियायी यो के छोटा देवरा भाभी नाल लड़यायी यो आदि पंजाबी लोकगीत सुबह से ही गूंज रहे हैं। वहीं नवविवाहित भी लोहड़ी में जलती हुई लकड़ी के सामने अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की कामना करेंगे। उधर महानगर में कई स्थानों पर लोहड़ी पर यज्ञ की तैयारियां भी चल रही है। । हनुमान मंदिर पर भी रात को लोहड़ी जलाकर मक्का की खील और रेवड़ी वितरित की तैयारियां चल रही है। सुबह से ही बाजारों में खील और तिल के बने सामान खरीदने की तैयारियां चल रही है। कोरोना संक्रमण के बीच भी लोगों में लोहडी केा लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
https://youtu.be/po0mfcVraJU

Home / Meerut / Lohri 2021: लोहड़ी के उल्लास में डूबे लोग, जानिये किस तरह हो रही तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो