scriptMeerut: Birthday पार्टी में डीजे पर चल रहा था ‘तमंचे पर डिस्को’, युवक हुआ घायल | meerut firing in daurala birthday party | Patrika News
मेरठ

Meerut: Birthday पार्टी में डीजे पर चल रहा था ‘तमंचे पर डिस्को’, युवक हुआ घायल

Highlights

Meerut के दौराला थाना अंतगर्त कस्बे में सामने आया मामला
DJ पर डांस कर रहे थे कई युवक
डॉक्‍टर ने गोली लगने की बात से किया इंकार

मेरठJan 20, 2020 / 12:54 pm

sharad asthana

vlcsnap-2020-01-20-10h42m49s253.png
मेरठ। दौराला (Daurala) में रविवार (Sunday) रात को जन्मदिन (Birthday) की पार्टी में गोली चल गई। उस समय डीजे पर ‘तमंचे पर डिस्को’ गाना चल रहा था। डीजे (DJ) पर बर्थडे ब्वाय के साथी डांस कर रहे थे। इसी बीच दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर किसी ने गोली चला दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल से पूछताछ की है।
यह भी पढ़ें

अजब-गजब: एक पति की दो पत्नियां, काउंसलर ने कराया अनूठा समझौता

रिश्‍तेदार के बच्‍चे का था जन्‍मदिन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ईव्ज चौराहे के पास हरि लक्ष्मी लोक निवासी विक्रांत चौधरी दौराला गए थे। वहां उनके रिश्तेदार मनजीत सिंह के बच्चे की जन्मदिन पार्टी थी। पुलिस के अनुसार, पार्टी स्थल के पास ही पक्का तालाब बना हुआ है। वहां करीब दर्जन भर लोग शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी में डीजे परे गाना बज रहा था। इस दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच विक्रांत से मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर किसी ने फायरिंग कर दी। एक गोली विक्रांत को लग गई।
यह भी पढ़ें

Muzaffarnagar: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हजारों वाहन चालकों को दी राहत

अस्‍पताल पहुंचे इंस्‍पेक्‍टर

फायरिंग से पार्टी में भगदड़ मच गई। घायल को तत्काल पल्लवपुरम हाईवे पर एसडीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर दौराला इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि, डॉक्‍टरों का कहना है कि उपचार के दौरान कोई गन शॉट नहीं दिखा है। सिर में चोट के गहरे निशान हैं। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तरफ से गोली लगने की बात कही जा रही है, लेकिन डॉक्‍टर इससे इंकार कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Home / Meerut / Meerut: Birthday पार्टी में डीजे पर चल रहा था ‘तमंचे पर डिस्को’, युवक हुआ घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो