हत्या का दूसरा रूप देने की कोशिश की बता दें कि मेरठ (Meerut) के किठौर (Kithore) क्षेत्र के सालौर गांव में हुई महिला की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। महिला ने गांव के ही अनिल को एक युवती के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बदनामी छुपाने के लिए अनिल ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त कर दिए थे।
आम के बाग में मिला था शव किठौर इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी ने बताया कि 4 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के सिलौर गांव की महिला जगवती का शव आम के बाग में मिला था। जगवती के पति रिटायर्ड फौजी वीर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोजन्त त्यागी का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का कई बार मौका-मुआयना किया। मुखबिरों के साथ ही सादी वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों को गांव में घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए लगाया गया था। इस बीच पुलिस को गांव के ही अनिल पर शक हुआ।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा इसके बाद से ही अनिल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। वह बुधवार को कहीं जाने के लिए किठौर के हापुड़ (Hapur) तिराहे पर खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे वहीं पर दबोच लिया था। अनिल ने बताया कि उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। 4 अक्तूबर को वह खेत पर एक युवती के साथ था। इस दौरान जगवती ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने उसकी शिकायत गांव में जाकर करने की धमकी दी। इसके बाद बदनामी के डर से उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।