scriptFiring on student in Meerut : दिन निकलते ही छात्र का शरीर गोलियों से किया छलनी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका | Miscreants fired six bullets at LLB student in Meerut, police on spot | Patrika News
मेरठ

Firing on student in Meerut : दिन निकलते ही छात्र का शरीर गोलियों से किया छलनी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Firing on student in Meerut मेरठ में आज सुबह एक युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया। गांव में सूरज निकलते ही गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आरोपी युवक को गोली मारकर फरार हो गए थे। युवक लहूलुहान हालत में काफी देर तक जमीन पर ही पड़ा कराहता रहा।

मेरठMay 20, 2022 / 10:18 am

Kamta Tripathi

Firing on student in Meerut : दिन निकलते ही छात्र का शरीर गोलियों से किया छलनी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Firing on student in Meerut : दिन निकलते ही छात्र का शरीर गोलियों से किया छलनी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Firing on student in Meerut आज सुबह शुक्रवार को मेरठ का कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र दिन निकलत ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को निशाना बनाकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को कई गोलियां लगी है। उसकेा मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी और अन्य आलाधिकारी मौजूद हैं। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। वहीं जगह जगह पुलिस ने वाहनों की तलाशी अभियान भी चलाया है। हालांकि अभी तक गोलियां चलाने वाले आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लगा है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र गांव पावली खुर्द निवासी किसान निरंकार चौधरी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार आज सुबह बजे उनके मकान के मुख्य गेट खुले हुए थे। इसी बीच पावली खुर्द गांव निवासी सनी काकरान पुत्र नगेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सीधे घर में घुसा और उनके 27 वर्षीय बेटा एलएलबी छात्र प्रयाग चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज और शोर सुनकर दूसरे कमरों से बाहर आए तो हमलावरों ने दोबारा फायरिंग की।
यह भी पढ़े : Fire in Meerut : रात अचानक बाजार में मची अफरातफरी, देर रात तक सड़कों पर रहे व्यापारी


शुक्रवार सुबह सूर्य निकलने से पहले ही बदमाश कार में सवार होकर गांव पहुंचे और घर में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को कंकरखेडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात गंभीर होती देख उसको मेरठ के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से गोली के दर्जनों खोखे बरामद किये। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी। घटना के बाद मौके पर सीओ दौराला आशीष शर्मा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना पहुंचे।

Home / Meerut / Firing on student in Meerut : दिन निकलते ही छात्र का शरीर गोलियों से किया छलनी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो