scriptराज्यसभा चुनाव के बाद इस MLA का बड़ा खुलासा, मायावती से मिलकर अजीत सिंह करना चाहते हैं यह काम | MLA Sahendra said Ajeet singh wants contest Kairana election with BSP | Patrika News

राज्यसभा चुनाव के बाद इस MLA का बड़ा खुलासा, मायावती से मिलकर अजीत सिंह करना चाहते हैं यह काम

locationमेरठPublished: Mar 25, 2018 09:55:26 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

विधायक के इस खुलासे के बाद कैराना उपचुनाव से पहले चौधरी अजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Ajeet singh and Mayawati
बागपत। पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एक मात्र विधायक सहेंद्र रमाला ने चौधरी अजीत सिंह द्वारा खुद को पार्टी से निष्कासित करने के बाद जमकर भड़ास निकाली। साथ ही छपरौली विधायक सहेंद्र ने छोटे चौधरी पर गंभीर आरोप भी लगाये।
यह भी पढें-इस शहर के नए SSP ने आते ही अपराधियों के खिलाफ की ऐसी कार्रवाई कि बन गया रिकॉर्ड, अब मचा हड़कंप

दरअसल राज्यसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के सपा के पक्ष में मतदान करने के निर्देश के बावजूद रालोद विधायक सहेंद्र ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था। इससे नाराज होकर चौधरी अजीत सिंह ने उन्हें रालोद से निष्कासित कर दिया था। रविवार को विधायक सहेन्द्र रमाला ने प्रेसवार्ता कर चौधरी अजीत सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मुझे राजनीतिक मोहरा बनाया।
उन्होंने बसपा को खुश करने और बसपा के सहयोग से कैराना उपचुनाव लड़ने के लिए मुझे बली का बकरा बनाया है। यह सब अजीत सिंह ने मायावती को खुश करने के लिए ही किया है। चौधरी अजीत सिंह ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है। बाताया कि उन्होंने रमाला शुगर मिल के विस्तारीकरण कार्यक्रम में भी मुझे जाने से रोका था। अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भी मेरे जाने पर रोक लगा दी थी। जबकि भाजपा से गठबंधन कराने और भाजपाईयों से तालमेल बैठाने के लिए मुझे मीडिएटर बनाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।
यह भी पढ़ें

राज्यसभा सांसद बनने के बाद मेरठ पहुंची कांता कर्दम का हुआ ऐसा स्वागत कि कह दी इतनी बड़ी बात

सहेंद्र रमाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला बोलते हुए कहा कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का अरोप गलत है। उनसे बात किये बिना ही अजीत सिंह ने यह फैसला लिया है। जो ठीक नहीं है। अजीत सिंह यह भूल गये हैं कि सहेंद्र सिंह ही वह एक मात्र विधायक है, जिसने बागपत में ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की जान बचाई है। नहीं तो पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो जाता।
MLA Sahendra Singh
यह भी पढ़ेंदिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी सौगात: यात्रियों को मिलेगी अब यह दोहरी सुविधा

आपको बता दें कि सहेंद्र सिंह रमाला बागपत की छपरौली विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह 17वीं विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल के एकमात्र विधायक हैं। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने शनिवार को रालोद से निष्कासित कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो