6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी से भागा हप्पू राजस्थान में गिरफ्तार, देखें वीडियो-

यूपी पुलिस ने एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश हप्पू को गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Mar 2018, 9:38 AM IST

meerut

बागपत.यूपी पुलिस ने एक के बाद एक एनकाउंटर कर अपराधियों के होसले पस्त कर दिए हैं। यही वजह कि बदमाश अब यूपी छोड़ अन्य राज्य में पनाह ले रहे हैं, लेकिन यूपी पुलिस अब ऐसे बदमाशों को भी नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में वेस्ट यूपी के कई जिलों में आतंक का पर्याय बने एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश अजीत उर्फ हप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बागपत पुलिस और क्राइम ब्रांच को ये कामयाबी राजस्थान में हाथ लगी है। हप्पू को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम बागपत पहुंची।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा ही जीती भाजपा ही हारी, कैसे पढ़िए इस खबर में

बता दें कि अजीत उर्फ हप्पू लंबे समय से एसपी बागपत जयप्रकाश के टारगेट पर था। हप्पू पर बागपत के साथ आसपास के कई जिलों में लूट, हत्या और डकैती सहित 27 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 6 हत्याओं के केस हैं। उसके गैंग में 2 दर्जन से ज्यादा शार्प शूटर भी हैं। हप्पू लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। क्योंकि वह अपने मजबूत नेटवर्क के सहारे घटना को अंजाम दे पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। कई बार ड्रोन से भी हप्पू की घेराबंदी की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- Viral Video: 6 साल के बच्चे को पिलाई शराब, जानिये फिर क्या हुआ

बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव के रहने वाले हप्पू ने बागपत में ही कत्ल की कई वारदातों को अंजाम दिया था और वह बावली गांव के ही जंगलो में छिपकर रहता था, लेकिन जब से प्रदेश में एनकाउंटर का दौर शुरू हुआ है वह डरकर राजस्थान में जा छिपा था। क्राइम ब्रांच लगातार उसे पकड़ने के लिए लगी हुई थी। एसपी बागपत जयप्रकाश ने बड़ौत थाने में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्राइम ब्रांच की ये बड़ी कामयाबी है। हप्पू ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। हप्पू को एसपी बागपत आज कोर्ट में पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें- पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवकों संग गंदा काम करते पकड़ी युवती, देखें वीडियो-