वीडियो में शराब पिलाने वाला व्यक्ति बच्चे से पूछता है कि कैसा लग रहा है और फिर बच्चे को चेयर्स करना भी बताता है। वह कहता है कि ऐसे तो तेरा सारा पेग खत्म हो जाएगा पहले चेयर्स तो कर लें। इसके बाद यह व्यक्ति एक और पेग बनाता है और इस बच्चे के साथ खुद भी शराब पीता है। बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकती शराब का पेग लगवाने के बाद यह व्यक्ति बच्चे से मांस खाने के लिए कहता है। वीडियो में व्यक्ति एक लेग पीस का आर्डर करते हुए भी सुनाई देता है, लेकिन बच्चा मना कर रहा है कि नहीं, वह मांस नहीं खाएगा और जब बच्चा मना करता है तो इस पर यह व्यक्ति कहता है कि इसे अब चढ़ गई है इसलिए मना कर रहा है।