एक मार्च को नौचंदी थाना क्षेत्र में उगाही के समय पैसे नहीं देने पर दरोगा की पत्नी सुमन आैर उसके बेटे को गोली मारने वाले बदमाश अर्जुन राणा को एक सूचना के आधार पर कैंट में एसटीएफ आैर सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात डी बाबा चौराहे पर घेर लिया। बदमाश अर्जुन ने टीम पर गोली चलार्इ, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में दो गोलियां लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पीएसी में दरोगा ब्रजपाल सिंह की पत्नी सुमन की एक मार्च को गाेली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह के ब्लाॅक शास्त्रीनगर में वसूली में 500 रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने नौचंदी एसआे को हटाते हुए अर्जुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।