2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाशी का अभियान के दौरान कैदियों ने किया हंगामा, दूसरे जेल में किया शिफ्ट

उरई जेल में कैदियों का हंगामा, 11 दूसरे जिलों में शिफ्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 6 Mar 2018, 2:40 PM IST

jalaun

jalaun

जालौन. शनिवार शाम जब जेल प्रशासन की ओर से तलाशी का अभियान शुरू किया जा रहा था, तभी कुछ कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कैदियों ने तलाशी की आड़ में वसूली का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक स्थिति बिगड़ते ही जेल अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद कई थानों की फोर्स आ गई और बलपूर्वक कैदियों को शांत कराया। कैदी दो गुटों में बंटे नजर आए। तलाशी का विरोध करने वाला गुट अन्य कैदियों को भड़का रहा था।

यह भी पढ़ें- दयाशंकर के बाद अब इस मंत्री ने मायावती को लेकर कही ये आपत्तिजनक शब्द, भाजपा के मंत्री पर एफआईआर

यह भी पढ़ें- अखिलेश, मुलायम, डिंपल के बगैर अपर्णा ने ऐसे मनाई जमकर होली, यूं लगाए ठुमके


जेल प्रशासन ने शनिवार रात और रविवार को ऐसे 11 कैदी चिह्नित कर सोमवार तड़के इटावा, झांसी, कानपुर देहात और हमीरपुर की जेलों में स्थानांतरित कर दिया। सोमवार सुबह डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी भी पहुंचे और निरीक्षण किया। बताया कि फिलहाल जेल के हालात सामान्य हैं। कुछ कैदियों ने तलाशी का विरोध जरूर किया था, पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम महिलाअों ने दिया बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर ही बनेगा-

यह भी पढ़ें- इस बड़े नेता को अब मायावती करेंगी किनारे, पार्टी में होने जा रहा बड़ा बदलाव

अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि बैरक संख्या एक और दो के कुछ कैदियों ने तलाशी का विरोध कर सुरक्षा में व्यवधान पहुंचाने का प्रयास किया था। उन सभी 11 कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करा दिया गया है। वसूली के सभी आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें-भाभी से अवैध संबंध में युवक को उतारा गया मौत के घाट, खाकी के हत्थे चढ़ी कातिल महिला और उसका देवर

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, उदघाटन करेंगे वरुण गांधी