2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुलतानपुर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, उदघाटन करेंगे वरुण गांधी

सांसद वकीलों के साथ खेलेंगे होली, लगाएंगे रंग-गुलाल, सुलतानपुर बार एसोसिएशन जोर-शोर से कर रहा तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 6 Mar 2018, 1:05 PM IST

varun gandhi

सुलतानपुर. सुलतानपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा। इस कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय सांसद वरुण गांधी करेंगे। इससे विदेश जाने वाले लोगों की समस्याएं काफी कम हो जाएंगी। इसके अलावा जिले के इतिहास में शायद कोई सांसद अधिवक्ताओं के साथ पहली बार होली खेलेगा। सुलतानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह ने यह जानकारी दी।


7 मार्च को दौरे पर
श्री सिंह ने बताया कि आमंत्रण पर सांसद वरुण गांधी 7 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। सांसद वरुण गांधी के साथ होली खेलने को लेकर अधिवक्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं। तैयारियों में कोई कोर कसर न रह जाय, इसके लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह पूरे प्रकरण की देखरेख कर रहे हैं।


एक दिवसीय दौरे पर सांसद
भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जिसमें वे अधिवक्ताओं के साथ होली खेलने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इसी दिन सांसद श्री गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को एक और तोहफा देंगे। वे लोगों की परेशानियों को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यालय के खुल जाने से लोगों को पासपोर्ट, वीजा बनवाने में सहूलियत होगी। इससे लोगों का समय, श्रम और पैसे की बचत होगी।


कई अन्य कार्यक्रमों में लेंगे भाग
सांसद वरुण गांधी पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सीधे जयसिंहपुर जाएंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद श्री गांधी जयसिंहपुर में ही क्षितिज फाउंडेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। और उसके बाद सांसद इसी क्षेत्र के बेलहरी गांव में स्थित शांति पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शरीक होंगे,जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।


वेतन से बनवाया है आवास
उल्लेखनीय है कि सांसद वरुण गांधी देश के इकलौते सांसद हैं जिन्होंने अपने वेतन से गरीबों के लिए आवास बनवाया है। सांसद श्री गांधी ने जिले में बाल चिकित्सालय बनवाने के लिए 10 करोड़ रुपए दिये हैं। सांसद गांधी के प्रतिनिधि का कहना है कि देश में बच्चों की देखभाल के लिए कोई अच्छा अस्पताल नहीं हैं, जिससे बच्चों की मृत्यु दर काफी अधिक है। इस अस्पताल के बनने से बच्चों की अकाल मौत नहीं होगी। और तो और वरुण गांधी इकलौते सांसद हैं जिन्होंने सांसदों के वेतन वृद्धि पर विरोध जताया था और करोड़पति सांसदों से गरीबों के लिए अपने अपने वेतन छोड़ देने का अनुरोध किया था। जिसकी देश में काफी सराहना हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश