30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुल्तानपुर में DJ के शोर ने ले ली 142 मुर्गियों की जान, कार्डियक अरेस्ट बना वजह

Sultanpur DJ Poultry Farm Case : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शादी समारोह के दौरान तेज डीजे बजने से साबिर अली के पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई। पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, PC-Patrika

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान बज रहे अत्यधिक तेज डीजे के शोर से 140 मुर्गियों की मौत हो जाने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यह मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है, जहां 25 अप्रैल की रात को शादी बारात के साथ आए डीजे की कानफोड़ू आवाज ने पोल्ट्री फार्म में पली मुर्गियों को मौत के मुंह में धकेल दिया।

दरियापुर गांव निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। बारात कुड़वार क्षेत्र के पूरे राम भद्र पुरवा से आई थी। बारात में शामिल डीजे का शोर इतना तेज था कि आसपास के इलाके में ध्वनि प्रदूषण की स्थिति पैदा हो गई। जब यह बारात गांव के पास स्थित साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरी, तो डीजे की तेज ध्वनि तरंगों से फार्म में अफरा-तफरी मच गई।

140 मुर्गियों की हुई मौत

पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली ने बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे की है। उन्होंने कहा, “डीजे की आवाज इतनी तेज और तेज थी कि मुर्गियां दहशत में आ गईं। वे इधर-उधर भागने लगीं और कुछ ही देर में 140 मुर्गियां दम तोड़ चुकी थीं।” साबिर अली का आरोप है कि डीजे ऑपरेटर ने ध्वनि प्रदूषण के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की और अनियंत्रित तरीके से डीजे बजाया।

घटना की सूचना मिलते ही साबिर अली ने बल्दीराय पुलिस थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीजे संचालक कवि यादव (निवासी परसीपुर, कुड़वार) के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा (डेसीबल) से अधिक तो नहीं बजाया जा रहा था।

अत्यधिक तेज आवाज पक्षियों के लिए हानिकारक

विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक तेज आवाज से पक्षियों और जानवरों में गंभीर तनाव पैदा होता है। इससे उनके दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और कई बार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत भी हो सकती है। मुर्गियों के मामले में भी यही हुआ प्रतीत होता है।

इस घटना ने शादी-ब्याह के मौकों पर डीजे के अंधाधुंध उपयोग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई पर्यावरणविद् और पशु अधिकार संगठन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सार्वजनिक आयोजनों में डीजे की ध्वनि सीमा तय की जाए और उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली ने आर्थिक नुकसान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि एक साथ 140 मुर्गियों के मरने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। वे अब न सिर्फ मुर्गियों की क्षतिपूर्ति चाहते हैं, बल्कि दोषी डीजे ऑपरेटर पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग