2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी से अवैध संबंध में युवक को उतारा गया मौत के घाट, खाकी के हत्थे चढ़ी कातिल महिला और उसका देवर

वासना की पूर्ति के लिए समाजिक ताने बाने को दरकिनार कर एक शादी शुदा महिला से अवैध सम्बन्ध बनाना एक युवक को महंगा पड़
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 6 Mar 2018, 1:15 PM IST

chitrakoot

चित्रकूट. वासना की पूर्ति के लिए समाजिक ताने बाने को दरकिनार कर एक शादी शुदा महिला से अवैध सम्बन्ध बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। सनसनी फ़ैलाने वाली बात यह कि जिस महिला से युवक के नाजायज ताल्लुक़ात थे उसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक को मौत की नींद सुला दी। खाकी ने हत्यारोपी महिला तथा उसके एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा अभियुक्त(वो भी कातिल महिला का देवर है) अभी फरार चल रहा है। मृतक युवक की अगले महीने अप्रैल में शादी होने वाली थी लेकिन उसके अवैध सम्बंधों ने उसे मौत की आगोश में पहुंचा दिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।


शादी शुदा महिला से नाजायज संबंध युवक को उसकी जिंदगी के लिए भारी पड़ गया। खुद महिला ने एक षड्यंत्र के तहत विश्वास पर घात करते हुए अपने दो देवरों के साथ मिलकर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद खाकी के राडार पर आए हत्यारोपी महिला और उसके देवर को जब गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बेरहमी से हुआ कत्ल

जनपद के राजापुर थाना अंतर्गत देवारी गांव में सूर्य प्रताप सिंह(25) नाम के युवक की रक्त रंजित लाश रविवार को उसी के जिगरी दोस्त गिरजाशंकर के घर में पाई गई। मृतक के पिता ने दोस्त गिरजाशंकर, उसकी भाभी राधा और गिरजाशंकर के भाई रमाशंकर के खिलाफ वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। खाकी ने कत्ल वाले स्थान से खून में सना हुआ एक गड़ासा बरामद किया जिससे यह स्पष्ट हो गया कि युवक का कत्ल बड़ी ही बेरहमी से किया गया है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वारदात की छानबीन शुरू की।

लव सेक्स और धोखे की कहानी

वारदात के बाद मृतक युवक का दोस्त गिरजाशंकर फरार हो गया जबकि खाकी ने तफ्तीश के दौरान उसकी भाभी राधा और गिरजाशंकर के भाई रमाशंकर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ शुरू की। राजापुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक युवक सूर्य प्रताप का उसके दोस्त गिरजाशंकर की भाभी राधा से अवैध संबंध था। राधा का पति कृपाशंकर बाहर रहकर मजदूरी करता है। जबकि उसका एक अन्य भाई रमाशंकर घर पर ही रहता था और गिरजाशंकर भी कभी कभार बाहर कमाने चला जाता था। सूर्य प्रताप और गिरजाशंकर के बीच गहरी दोस्ती में तब दरार आ गई जब गिरजाशंकर को अपनी भाभी राधा के साथ सूर्य प्रताप के अवैध सम्बंधों की भनक लगी। मन ही मन गिरजाशंकर उसकी भाभी राधा और भाई रमाशंकर, सूर्य प्रताप को रास्ते से हटाने का मन बनाने लगे और फिर एक जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया गया।

कत्ल की रात दोस्त के घर गया था सूर्य प्रताप

होली के दौरान सूर्य प्रताप और गिरजाशंकर ने खूब मजे किए लेकिन सूर्य प्रताप को यह आभास नहीं था कि उसके खिलाफ क्या साजिश चल रही है। शनिवार की रात सूर्य प्रताप दोस्त गिरजाशंकर के घर चला गया और फिर लौट कर नहीं आया। और अगले दिन खून से लथपथ उसकी लाश बरामद बरामद हुई। मृतक के पिता अजय पाल ने राधा, गिरजाशंकर और रमाशंकर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बेटे की हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष राजापुर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी महिला राधा उसके देवर रमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी गिरजाशंकर की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। कत्ल अवैध सम्बंधों को लेकर किया गया है। गिरजाशंकर ने मृतक सूर्य प्रताप से अपनी भाभी के साथ अवैध सम्बंधों को लेकर उससे बहस भी की थी।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश