17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के मंत्री नंदी के बयान पर उबले सपाई, पुतला फूंक जताया विरोध, बर्खास्त करने की मांग

नंदी ने मुलायम सिंह, अखिलेश, शिवपाल व मायावती की तुलना रामायण के लंका कांड से सम्बंधित विभिन्न पात्रों किया था।  

2 min read
Google source verification
SP people angered on Nandi statement

चित्रकूट. फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभा के दौरान मुलायम सिंह यादव , अखिलेश यादव व शिवपाल यादव पर विवादित बयान देने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री नन्दगोपाल नंदी के खिलाफ सपाइयों का गुस्सा भड़क उठा है। अपने नेताओं के खिलाफ यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री के बयान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जूलूस निकालते हुए प्रदेश सरकार और नंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम से अपने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकताओं का कहना था कि सीएम की मौजूदगी में उनके मंत्री द्वारा देश के पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई और सीएम खामोश रहे, इससे यह जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री का शह उनके मंत्री को प्राप्त है ऐसे बयानों को लेकर।

इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव कई विषयों को लेकर चर्चा में है। प्रदेश ही नहीं देश के राजनीतिक विश्लेषकों पण्डितों की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं। केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है वहीं प्रमुख विपक्षी दल सपा का बसपा से गठबंधन हो गया है तो कांग्रेस भी लड़ाई में खुद को कम नहीं आंक रही। इन सबके बीच चुनावी जनसभाओं में विपक्षी पार्टियों और उनके लम्बरदारों पर शब्दबाणों की वर्षा भी मूसलाधार हो रही है। ऐसी ही एक जनसभा में यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर विवादित टिप्पणियां कर दी जिससे सपा कार्यकर्ता पूरे उबाल में आ गए हैं।

जुलूस निकाल फूंका पुतला

अपने शीर्ष नेताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी को अमर्यादित अपमानजनक बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए बयान देने वाले मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का पुतला मुख्यालय स्थित ट्रैफिक चौराहे पर फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव का कहना है कि सीएम योगी को ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने मंत्री को प्रदेश के मुख्यमंत्री सबक सिखाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस समय नंदी ने यह बयान दिया उस समय मंच पर सरकार के मुखिया और अन्य वरिष्ठ नेता मंत्री मौजूद थे फिर भी ऐसा घोर निंदनीय बयान दिया गया।

सपा नहीं करेगी बर्दाश्त

विरोध जताने वाले सपाइयों का एक स्वर में कहना था कि अपने नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा सपा बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ते हुए अपना विरोध दर्ज कराएगी। किसी कैबिनेट स्तर के मंत्री द्वारा इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती।

क्या कहा था नंदी ने

दरअसल 4 मार्च(2018) यानि रविवार को इलाहाबाद में फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में एक जनसभा के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव व मायावती की तुलना रामायण के लंका कांड से सम्बंधित विभिन्न पात्रों से करते हुए विवादित बयान दिया था जिसको लेकर सपाइयों में भारी रोष है।