6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ प्रभावित चित्रकूट में CM योगी का बड़ा निर्देश, बेघर परिवारों को मिलेगा घर और जमीन

Yogi Adityanath Chitrakoot: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने 800 परिवारों को राहत सामग्री बांटी और बेघर हुए पात्र परिवारों को आवास व जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification
yogi adityanath chitrakoot flood relief 800 families

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो-IANS

Yogi Adityanath Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट जिले का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बोले- आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम परिवार, व्यापारी, मठ, मंदिर या घाट, किसी को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है तो सरकार हरसंभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ या आग से जिन गरीब परिवारों के घर प्रभावित हुए हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराया जाए।

पात्र परिवारों को मिलेगा नया घर और जमीन

सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र है तो उसे उसी योजना के तहत घर दिया जाए। वहीं, पात्रता के अनुसार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी तत्काल नया मकान और जमीन का पट्टा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

800 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

मुख्यमंत्री ने हाल की बाढ़ से प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसके अलावा आपदा में जिन परिवारों के घर पूरी तरह प्रभावित हुए और जो बेघर हो गए, उन्हें आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी दिए गए। बाढ़ से प्रभावित पात्र परिवारों को नुकसान से उबरने में मदद के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से आर्थिक सहायता भी दी गई।

सपा सरकार पर सीएम योगी का निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले बाढ़ आने पर तत्कालीन सरकार प्रभावित लोगों की सुध नहीं लेती थी। सीएम योगी ने दावा किया कि उस समय सपा सरकार में बाढ़ राहत के लिए मिलने वाली रकम का कथित तौर पर दुरुपयोग किया जाता था, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त मदद नहीं मिल पाती थी।

‘पहले सूखी रोटी मिलती थी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व्यवस्था की जानकारी ली थी। उन्होंने बताया कि उस समय अधिकारियों से पूछा गया कि प्रभावित परिवारों को क्या सहायता दी जा रही है, तो उन्हें बताया गया कि सूखी रोटी बांटी जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि क्या इसी तरह सूखी रोटी बांटते रहेंगे और इसके बजाय बाढ़ पीड़ितों को जरूरी सामान से युक्त बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वाराणसी में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया था दौरा

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी का दौरा किया था। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग