29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्रकूट में दो बाइक पर सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल दो छात्र प्रयागराज रेफर

Accident news Chitrakoot। Chitrakoot crime news: चित्रकूट में दो बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
2 min read
Google source verification
Accident news

सांकेतिक तस्वीर, Pc-Patrika

Accident in Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र स्वतंत्रता दिवस का जस्न मनाकर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बाइक 200 मीटर दूर मिली

जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद एक बाइक करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। वहीं, दोनों छात्रों के शव भी क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, दोनों के हाथ पैर भी शरीर से अलग हो गए थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद मामले में जानकारी मऊ थाना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची मऊ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक खड़ी करके फरार हो गया है। पुलिस ने बताया है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप

मऊ पुलिस ने बताया है कि दुर्घटना में मारे गए दोनों छात्रों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि नो एंट्री होने के बावजूद भी ट्रक इलाके में कैसे आ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो एंट्री लगने के बाद इस स्थान पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक होता है। यदि समय रहते पुलिसकर्मी इस पर रोक लगा दिए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। वहीं, लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग