12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP की पूर्व MLC के मेडिकल कॉलेज में CBI की रेड, इमरजेंसी को छोड़कर सभी जगह पर प्रवेश बैन…देर रात तक मचा रहा हड़कंप

मेरठ में बीजेपी की पूर्व एमएलसी के मेडिकल कालेज पर सीबीआई की टीम ने दोपहर को रेड डाला, इस दौरान वहां अफरा तफरी मची रही। सीबीआई ने इमरजेंसी छोड़कर सभी विभाग में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

anoop shukla

Mar 12, 2026

Up news, meerut

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, CBI रेड

मेरठ में बुधवार दोपहर भाजपा नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में CBI की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने प्रशासनिक भवन को सील कर रिकार्ड रूम में जांच पड़ताल शुरू कर दी। इमरजेंसी को छोड़कर बाकी जगहों पर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।

CBI ने पूर्व MLC की बेटी को बनाया है आरोपी

सीबीआई ने रिश्वत और गोपनीय जानकारी लीक कराने के आरोप में पिछले साल 30 जून 2025 को दिल्ली में कई मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में सरोजनी अग्रवाल की बेटी डॉ. शिवानी अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया था।

दो इनोवा कार से पहुंची CBI टीम, देर रात तक चलती रही कारवाई

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में भाजपा नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल और उनकी बेटी डॉ. शिवानी अग्रवाल का एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के नाम से मेडिकल कॉलेज है। बुधवार दोपहर दो इनोवा गाड़ियों में सीबीआई की टीम मेडिकल कॉलेज में जांच करने पहुंची।

CBI की टीम में करीब 12 लोग शामिल थे, वे लोग मेडिकल कॉलेज में अंदर पहुंचते ही प्रशासनिक बिल्डिंग, रिकार्ड रूम और बाकी हिस्से को अपनी निगरानी में ले लिया। सीबीआई ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई, यह कारवाई देर रात तक चलती रही।

जानिए पूरा मामला

सीबीआई के एसएसपी कमल सिंह चौधरी ने 30 जून 2025 को नई दिल्ली में भ्रष्टाचार, रिश्वत और गोपनीय जानकारी लीक कराने के संबंध में केस दर्ज कराए थे। इन मुकदमों में देशभर के कई मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और एनएमसी के अधिकारियों समेत 35 लोगों को आरोपी बनाया था। यह छापेमारी उसी संदर्भ में CBI ने की है।