5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैंने चाची को मार डाला… थाने पहुंचकर बोला भतीजा, बहुत झगड़ा करती थी इसलिए कनपटी पर मार दी गोली

मेरठ में भतीजे ने चाची हत्या कर दी। पहले बेडरूम में घुसकर कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। फिर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

Mar 05, 2026

हस्तिनापुर में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी को गोली मार दी। सुबह करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े। जब वे कमरे में पहुंचे तो आरोपी भतीजा हाथ में तमंचा लेकर मौके से भाग निकला। कमरे के अंदर पूजा त्यागी खून से लथपथ पड़ी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव की है। यहां धर्मेंद्र त्यागी का परिवार रहता है। धर्मेंद्र की शादी चार साल पहले मोदीनगर की रहने वाली पूजा से हुई थी। घर में पूजा के ससुर राजकुमार त्यागी (65) और दूसरे बेटे देवेंद्र का परिवार भी रहता है। वेंद्र के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हिमांशु है। छोटा बेटा वही है, जिसने अपनी चाची को गोली मारी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी चाची से अक्सर कहासुनी होती थी। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने तमंचे से चाची को गोली मार दी। घटना के बाद वह मौके से भागकर मवाना थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। तमंचा उसे कहां से मिला, इसकी जांच की जा रही है।