3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने ऑनलाइन लगाई पत्नी की बोली, संबंध बनाने के लिए इंटरनेट पर डाला नंबर, सुबह से शाम तक आ रहे कॉल

मेरठ में पति ने अपनी ही पत्नी की ऑनलाइन बोली लगा दी। अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालकर मोबाइल नंबर के साथ उसकी “रेट” लिख दी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Mar 03, 2026

पति ने इंटरनेट पर डाली ‘रेट’ के साथ फोटो!

पति ने इंटरनेट पर डाली ‘रेट’ के साथ फोटो!

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ की एक महिला ने अपनी शादी के बाद बहुत दुख झेले हैं। तीन साल पहले उसकी शादी लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी से हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही पति ने उसका शोषण शुरू कर दिया। पति अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर युवती को रोजाना परेशान करने लगा। वह घर में उससे बुरी तरह पेश आता था।

कमरे में बंदी बनाकर हमला

एक साल पहले की एक बहुत ही क्रूर घटना हुई। पति ने महिला को आठ दिनों तक एक कमरे में बंद करके रखा। उसे बाहर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान पति ने उसे गर्म चिमटों से दाग दिया, जिससे महिला बुरी तरह जल गई। महिला ने बहुत तकलीफ सही, लेकिन मदद के लिए कोई रास्ता नहीं निकाल पाई। जब दोनों पक्षों के रिश्तेदारों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बीच-बचाव किया। दोनों परिवारों के लोगों ने मिलकर समझौता कराया। युवती को फिर से ससुराल भेज दिया गया। लेकिन ससुराल पक्ष ने समझौते का पूरा पालन नहीं किया। वहां फिर से उसका उत्पीड़न जारी रहा। आखिरकार युवती मायके वापस आ गई।

सोशल मीडिया पर अपमान और खतरा

अब पति ने और भी गलत कदम उठाया है। उसने युवती की अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल दी। उसके बारे में आपत्तिजनक और गंदी टिप्पणियां लिखीं। सबसे खतरनाक बात यह कि उसने युवती की "कीमत" (रेट) लिखकर उसका मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया। इससे युवती की इज्जत खतरे में पड़ गई है। कई लोग उसे परेशान करने लगे हैं। वहीं इस घटना के महिला और उसका परिवार बहुत ही परेशान है।

एसएसपी को दी शिकायत

इस सब से परेशान होकर युवती ने कार्रवाई की मांग की। वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और एक लिखित शिकायती शिकायत किया। उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला ने अपनी पूरी व्यथा एसएसपी को सुनाई।

पुलिस की ओर से जांच शुरू

SSP ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ दौराला को पूरी जांच सौंप दी है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि वो हर तरह से इस केस में छानबीन कर रही है।