1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग खेलने से इनकार बना विवाद, कैंपस में मुस्लिम छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में होली के दौरान एक मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र रोजा रखे हुए था।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Mar 01, 2026

मेरठ की IIMT में छात्र के साथ मारपीट का VIDEO वायरल

मेरठ की IIMT में छात्र के साथ मारपीट का VIDEO वायरल

Meerut News: मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी में एक घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं। यहां होली के मौके पर एक मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से यह मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जहां बच्चे यूनिवर्सिटी में होली खेल रहे थे।

कैसे हुई मारपीट?

यूनिवर्सिटी के मुख्य ब्लॉक के सामने छात्र होली खेल रहे थे। काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्र वहां से गुजर रहा था। वह इंजीनियरिंग का छात्र है और रोजा रखे हुए था। उसने होली खेल रही भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश की। इस पर छात्रों के साथ उसकी नोंक-झोंक हो गई। कुछ छात्रों ने उसे रोक लिया। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। मुस्लिम छात्र भागा, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। फिर लात-घूंसे मारे गए। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्राएं भी भागती दिखीं।
वीडियो में सफेद कुर्ता और काली पैंट वाले युवक को भीड़ के बीच भागते और पीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सिर्फ 27 सेकंड का है, लेकिन तेजी से वायरल हो रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्रवाई

पीड़ित छात्र ने घटना के बाद यूनिवर्सिटी अधिकारियों से शिकायत की। प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। एक छात्र की पहचान हुई, जिसे निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया। अन्य छात्रों की पहचान अभी चल रही है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि यह उनका आंतरिक मामला है। पुलिस में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि विवाद गार्ड और छात्रों के बीच हुआ था। कोई धार्मिक या व्यक्तिगत कारण नहीं है। यूनिवर्सिटी कार्रवाई के पक्ष में नहीं है।

पुलिस में नहीं होगी कार्रवाई

गंगानगर थाने के एसएचओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो की जानकारी मिली है। लेकिन पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची। अगर लिखित शिकायत आएगी तो यूनिवर्सिटी से बात करके जांच की जाएगी और जरूरी कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। कई लोग इसे धार्मिक आधार पर हिंसा बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि होली जैसे त्योहार में सबको सम्मान देना चाहिए। वीडियो से छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। यूनिवर्सिटी में पहले भी कुछ विवाद हुए हैं, लेकिन इस बार मामला संवेदनशील हो गया है।