26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धांय-धांय और खेल खत्म, पहले रोकी बाइक, फिर पत्नी के प्रेमी को कनपटी पर सटाकर मारी गोली

Crime News: मेरठ में दिनदहाड़े बाजार के बीच सुनील उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Feb 26, 2026

सरेआम मर्डर से दहला मेरठ का यह बाजार

सरेआम मर्डर से दहला मेरठ का यह बाजार

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28 वर्ष) पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। वह रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी का निवासी था। बुधवार दोपहर करीब 1:30 से 1:35 बजे के बीच वह बाजार से गुजर रहा था, तभी फलावदा क्षेत्र के सनौता गांव निवासी प्रदीप धीमान ने उसे घेर लिया। प्रदीप ने कमर, कनपटी और अन्य जगहों पर कुल चार गोलियां मारीं। सुनील खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी का तांडव

गोली चलने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे और भगदड़ हो गई। कुछ दुकानदारों ने डर से शटर गिरा दिए। प्रदीप ने हथियार लहराते हुए चिल्लाकर कहा, "है कोई माई का लाल पूरे बाजार में जो तुझे बचा ले?" इसके बाद वह फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या के बाद प्रदीप ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली और धमकी दी कि वह अपनी पत्नी को भी मार डालेगा।

हत्या की वजह?

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। डेढ़ साल पहले सुनील ने प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले लिया था। वह महिला तब से सुनील के साथ रह रही थी। सुनील अब उसी महिला से कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में था। प्रदीप इसी बात से नाराज था और बदला लेने की फिराक में था। प्रदीप ने सरेआम बदला लिया और हत्या के बाद खुलेआम कबूलनामा भी किया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। घायल सुनील को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी प्रदीप धीमान की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। स्वाट टीम भी लगाई गई है।

इलाके में आक्रोश और सुरक्षा पर सवाल

यह इलाका मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर है। सरेआम बाजार में हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत फैल गई है। लोग पूछ रहे हैं कि इतने व्यस्त जगह पर ऐसी वारदात कैसे हो सकती है? सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच जारी है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।