24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ की इफ्तार पार्टी में मचा बवाल, रसगुल्ले के लिए रोजेदारों में चले लात-घूंसे और चप्पल; वीडियो वायरल

Meerut: मेरठ की एक इफ्तार पार्टी में रसगुल्ले कम पड़ने पर रोजेदार आपस में भिड़ गए। लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Himesh Rana

Feb 24, 2026

फोटो- वायरल वीडियो की कुछ तस्वीर

Meerut News : रोजा खोलने के बाद इफ्तार में जहां आमतौर पर लोग प्यार और भाईचारे से मिलते हैं, वहीं मेरठ में एक इफ्तार पार्टी में मिठाई ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि दुआ करने वाले हाथ कुछ ही मिनटों में एक-दूसरे पर उठने लगे। बताया जा रहा है कि रसगुल्ले कम पड़ गए और इसी बात पर रोजेदार आपस में भिड़ गए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इफ्तार शुरू होते ही मिठाई पर टूट पड़े लोग

बताया जा रहा है कि इफ्तार के समय जैसे ही खाने की चीजें रखी गईं, लोग मिठाई लेने के लिए आगे बढ़े। मेहमानों की संख्या ज्यादा थी और रसगुल्ले कम पड़ गए। बस फिर क्या था, पहले आप-पहले आप की जगह पहले मैं पहले मैं शुरू हो गया। कुछ लोग जल्दी-जल्दी प्लेट भरने लगे, जबकि पीछे खड़े लोगों को लगा कि उनके हिस्से की मिठाई खत्म हो जाएगी। इसी बात पर बहस शुरू हो गई।

कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले हल्की बहस हुई, फिर गुस्सा बढ़ गया। देखते ही देखते लोगों ने एक-दूसरे की कॉलर पकड़ ली। प्लेटें नीचे गिर गईं और लात-घूंसे चलने लगे। जो माहौल कुछ देर पहले तक इबादत का था, वह अचानक कुश्ती के अखाड़े जैसा बन गया। कुर्सियां खिसक गईं और लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए।

किसी ने बना लिया वीडियो, अब हो रहा वायरल

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के मजाकिया और हैरानी वाले कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स अलग- अलग तरह के कमेंट लिख रहे हैं।

लोग बोले- ऐसा पहली बार देखा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इफ्तार पार्टी में इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलती है। आमतौर पर लोग शांति से इफ्तार करते हैं, लेकिन इस बार मिठाई ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और थोड़ा मुस्कुरा भी रहे हैं।