24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ अग्निकांड: एक साथ उठे चार जनाजे, चारों तरफ मची चीख पुकार, जुड़वा बच्चों को रात में ही दफनाया

Meerut fire incident: मेरठ के किदवई नगर इलाके में भीषण आग लगने से कपड़ा कारोबारी इकबाल के घर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Feb 24, 2026

मेरठ में शॉर्ट सर्किट या गैस लीक से भड़की भीषण आग

मेरठ में शॉर्ट सर्किट या गैस लीक से भड़की भीषण आग

Meerut News: मेरठ के किदवई नगर इलाके में हुए अग्निकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है । कपड़े के कारोबारी इकबाल के घर में सोमवार की शाम को लगी भीषण आग ने पूरे परिवार को त्रासदी में डाल दिया। इस आग में 6 लोग जिंदा जल गए, जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं। इनमें इकबाल की जुड़वां बेटियां भी थीं। पूरा इलाका शोक में डूब गया है। बता दें जब आज सुबह मरे हुए लोगों का जनाजा उठा, तो पूरे गांव में मानों मातम छा गया। चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी। सभी गांव वालों के आंखों में आंसू था। पिता ने रात में ही जुड़वा बच्चों को दफना दिया था।

हादसा कब और कैसे हुआ?

सोमवार की देर शाम इकबाल उर्फ आसिम और उनका भाई फारुख नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। घर में इकबाल की पत्नी रुखसार (30 साल), उनकी मां अमीर बानो (55 साल) और पांच बच्चे थे। बच्चे खेल रहे थे और महिलाएं रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सभी लोग लपटों में फंस गए। पड़ोसियों ने धुआं और लपटें देखकर शोर मचाया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर 1 में हुई।

बचाव कार्य में आई मुश्किलें

इलाके की गलियां बहुत संकरी हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। टीम को पड़ोसी मकानों की छतों से होकर पहुंचना पड़ा। सामने वाले घर से सीढ़ी लगाकर फायर फाइटर्स अंदर गए। करीब 30 मिनट तक परिवार लपटों के बीच फंसा रहा। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। आग बुझाने में टीम को लगभग 2 घंटे लगे। घर में कपड़ों का बड़ा स्टॉक था, जिससे आग और तेजी से फैली।

मृतकों और घायलों का हाल

अस्पताल पहुंचने पर रुखसार और पांच बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

महविश (12 साल, फारुख की बेटी)
हम्माद (4 साल, फारुख का बेटा)
अद्दस (3 साल)
नाबिया (6 महीने) और इनायत (6 महीने) – इकबाल-रुखसार की जुड़वां बेटियां

इकबाल की मां अमीर बानो और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसे हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

आग लगने का कारण

पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि स्थानीय लोग कह रहे हैं कि गैस लीक होने से आग लगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच जारी है।

इलाके में शोक छाया

इकबाल कपड़े तैयार करवाते हैं और दूसरे शहरों की प्रदर्शनियों में बेचते हैं। घर में बहुत सारा कपड़ा रखा था। हादसे के बाद इकबाल मस्जिद से लौटे तो रोने लगे। लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। अस्पताल में मोहल्ले के लोग, विधायक गुलाम मोहम्मद, डीएम वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी क्राइम अवनीश कुमार और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा पहुंचे।