26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने पढ़े श्लोक, किसी ने किया दंडवत प्रणाम…. जापान में योगी आदित्यनाथ के साथ दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

जापान यात्रा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। बच्चों ने पारंपरिक तरीके से उनका सम्मान किया और श्लोक पढ़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Feb 26, 2026

जापान में दिखा भारतीय संस्कारों का रंग

जापान में दिखा भारतीय संस्कारों का रंग Source- ANI

Yogi Adityanath Japan Visit: योगी आदित्यनाथ इस समय जापान के दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना, औद्योगिक सहयोग मजबूत करना और उत्तर प्रदेश और जापान के बीच संबंधों को और बेहतर बनाना है। राज्य सरकार लगातार विदेशी निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रही है, ताकि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा हों और विकास को गति मिले।

यामानाशी में भारतीय समुदाय से मुलाकात

जापान के यामानाशी क्षेत्र में पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय परिवार और बच्चे उनसे मिलने पहुंचे। विदेश की धरती पर अपने राज्य के मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।

बच्चों ने छुए चरण, पढ़े श्लोक

इस मुलाकात का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चों ने मुख्यमंत्री के पैर छुए। बच्चों ने पारंपरिक तरीके से उनका सम्मान किया और संस्कृत के श्लोक भी पढ़े। विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कारों की ऐसी झलक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बच्चों के इस स्नेह और सम्मान से भावुक नजर आए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

चॉकलेट देकर जताया स्नेह

मुलाकात के अंत में मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कीं। इस छोटे से उपहार ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। माहौल काफी खुशगवार और आत्मीय बन गया। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि इसमें अपनापन और सांस्कृतिक जुड़ाव साफ दिखाई दिया। जापान में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह पल यादगार बन गया।

दौरे का व्यापक उद्देश्य

योगी आदित्यनाथ का यह जापान दौरा केवल सांस्कृतिक मुलाकात तक सीमित नहीं है। वे विभिन्न उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि जापान की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करें और नई परियोजनाएं शुरू करें।