26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT की रेड खत्म, 10 घंटे तक चली कार्रवाई, जानें क्या हुआ खुलासा?

Umashankar Singh News: रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग ने लखनऊ, बलिया और अन्य जिलों में व्यापक छापेमारी की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Feb 26, 2026

BSP के इकलौते विधायक के घर क्या मिला?

BSP के इकलौते विधायक के घर क्या मिला? Source- X

BSP MLA Umashankar Singh House IT Raid: उत्तर प्रदेश के एकलौते बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास और दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी अब खत्म हो गई है। यह कार्रवाई लगभग 10 घंटे तक चली। सूत्रों के अनुसार, विभाग ने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी जब्त की है। साथ ही उमाशंकर सिंह की कंपनी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात, बैंक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर भी सीज किए गए हैं। ये सामान आगे जांच के लिए दिल्ली या संबंधित आयकर कार्यालय में भेजे जाएंगे। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कई जगहों पर चली रेड

छापेमारी सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं थी। बलिया जिले के रसड़ा में उनके पैतृक घर और अन्य ठिकानों पर भी आयकर टीम ने छापा मारा। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि सोनभद्र, वाराणसी और अन्य जगहों पर भी उनके सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। कुल मिलाकर 30 से ज्यादा ठिकानों पर रेड चली। आयकर विभाग के 50 से अधिक अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में पहुंचे थे। टीम ने सुबह करीब 7 बजे से काम शुरू किया और पूरे दिन दस्तावेजों की जांच की।

उमाशंकर सिंह कौन हैं?

उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के विधायक हैं। वे लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2022 के चुनाव में वे बसपा के इकलौते विधायक हैं जो जीते। वे एक बड़े कारोबारी भी हैं और पहले निर्माण व्यवसाय से जुड़े थे। उनकी कंपनी से जुड़े कई दस्तावेज जांच में लिए गए हैं। वे मायावती के काफी करीबी माने जाते हैं।

कैंसर से जूझ रहे हैं उमाशंकर

उमाशंकर सिंह पिछले कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। उनकी हालत काफी नाजुक है और वे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित घर पर आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। इस वजह से वे विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। कई नेता और मंत्री ने छापेमारी के समय उनकी बीमारी को देखते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। योगी सरकार के एक मंत्री ने इसे लेकर भावुक पोस्ट भी की है।