26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold and Silver Prices: होली से पहले सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी हलचल, जानें यूपी में क्या है गोल्ड का भाव

Gold Silver Update: होली और शादी सीजन से पहले उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई है। लखनऊ सहित कई शहरों में खरीदारी बढ़ने लगी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 26, 2026

सर्राफा बाजार गरम, लखनऊ समेत यूपी में सोना-चांदी के दाम तेज (फोटो सोर्स : सर्राफा बाजार WhatsApp News Group)

सर्राफा बाजार गरम, लखनऊ समेत यूपी में सोना-चांदी के दाम तेज (फोटो सोर्स : सर्राफा बाजार WhatsApp News Group)

Gold and Silver Prices Surge Ahead of Holi:  होली पर्व से पहले सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन और शादी-विवाह की बढ़ती मांग के चलते उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों सहित राजधानी लखनऊ के बाजारों में सर्राफा कारोबारियों के यहां ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, निवेशकों की बढ़ती रुचि और घरेलू मांग के कारण कीमती धातुओं के दाम लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। खासकर चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है।

चांदी ने पकड़ी रफ्तार

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगभग 2,77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि औद्योगिक मांग, निवेश और त्योहारों की खरीदारी ने चांदी के दामों को मजबूती दी है। चांदी के सिक्के, पूजा सामग्री और गिफ्ट आइटम की मांग होली से पहले तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निवेश के रूप में भी चांदी की खरीदारी बढ़ी है।

सोने के दाम भी मजबूत

सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ज्वेलर्स के अनुसार 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आभूषणों की मांग में इजाफा हुआ है। शादी-विवाह सीजन के कारण ग्राहक आभूषण खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की स्थिति और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव सोने के दाम बढ़ाने में प्रमुख कारण हैं।

यूपी के प्रमुख बाजारों का हाल

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर के सर्राफा बाजारों में कारोबार तेज हुआ है। दुकानदारों के अनुसार होली और शादियों की खरीदारी बढ़ी,निवेश के रूप में सोना-चांदी की मांग बढ़ी। छोटे आभूषण और चांदी के सिक्कों की बिक्री ज्यादा। ग्राहक कीमत बढ़ने की आशंका के चलते पहले ही खरीदारी कर रहे हैं।

निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के समय सोना और चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। इसी कारण निवेशक भी कीमती धातुओं में पैसा लगा रहे हैं।