27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल मालिक बना हैवान, 45 KM तक डिग्गी में लाश लेकर घूमता रहा, पहचान छिपाने को तेजाब से जलाया चेहरा

Meerut Crime: मेरठ में होटल संचालक चंचल कुमार ने पैसों के विवाद में अपनी गर्लफ्रेंड अर्चिता की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए तेजाब से चेहरा जलाकर शव फेंक दिया। मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Namrata Tiwary

Feb 27, 2026

meerut crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक होटल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के चेहरे को तेजाब से जला दिया और शव को हाईवे के पास फेंक दिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी और 500 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल ने आरोपियों के रचे बुने जाल को काट दिया और अब चारों सलाखों के पीछे हैं।

पैसे के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ की अर्चिता अरोड़ा दिल्ली के लोधी रोड इलाके में रह रही थी। उसका परिचय मेरठ के न्यूदेवपुरी निवासी चंचल कुमार से था। चंचल अपने दोस्त संदीप के साथ मिलकर परतापुर में 'होटल अविका' चलाता था। 16 फरवरी को चंचल ने अर्चिता को मेरठ बुलाया। 17 फरवरी की रात को रुपयों के लेनदेन को लेकर अर्चिता का चंचल और संदीप से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अर्चिता के साथ मारपीट की। जब अर्चिता ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी तो चंचल और संदीप ने कंबल से उसका मुंह दबाकर उसकी जान ले ली।

चेहरा जलाया और 45 किमी दूर फेंकी लाश

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची। उन्होंने होटल के कर्मचारी विवेक और गार्ड गुरमुख की मदद से शव को क्रेटा कार की डिग्गी में डाला। वे लाश को लेकर करीब 45 किलोमीटर तक मेरठ की सड़कों पर घूमते रहे और अंत में मवाना खुर्द चौकी के पास बिजनौर हाईवे पर एक खेत में फेंक दिया। मृतका की पहचान न हो सके इसके लिए उन्होंने होटल में इस्तेमाल होने वाले फ्लोर क्लीनर (तेजाब) से अर्चिता का चेहरा पूरी तरह जला दिया। 21 फरवरी को जब पुलिस को लाश मिली तब इस हत्याकांड का खुलासा होना शुरू हुआ।

CCTV जांच से पकड़ाया

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने टोल प्लाजा और हाईवे के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक संदिग्ध सफेद क्रेटा कार नजर आई जो देर रात उस इलाके में देखी गई थी। कार को ट्रेस करते हुए पुलिस चंचल और उसके साथियों तक पहुंच गई। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से होटल के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए थे जिसे पुलिस ने रिकवर करने के लिए डीवीआर फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल केमिकल की बोतल भी बरामद कर ली है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चंचल उर्फ बंटी, उसके पार्टनर संदीप उर्फ सिट्टू, गार्ड गुरमुख और कर्मचारी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य साक्ष्य जुटा रही है।