11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तुमसे शादी करूंगा…’ लड़की से बनाया शारीरिक संबंध, फिर जान से मारने दी धमकी

बरेली में महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और धमकी देने वाले आरोपी को लोधीपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
2 min read
Google source verification

बरेली

•

image

Anuj Singh

•

Feb 28, 2026

निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Bareilly Crime News: यूपी के बरेली में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक युवती ने 17 फरवरी को थाना बहेड़ी में लिखित शिकायत दी थी। युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि गांव मिर्जापुर रंजीत निवासी हासिम ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे में उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

शादी का दबाव बनाने पर दी धमकी

युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी से विवाह करने के लिए कहा और उस पर दबाव बनाया, तो उसका व्यवहार बदल गया। आरोपी ने उससे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी हासिम समेत अन्य नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है। इसी अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार को उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और कांस्टेबल अरुण कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मुख्य आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोधीपुर चौराहे के पास से आरोपी हासिम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लाई और उससे पूछताछ की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। थाना बहेड़ी के कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच की जाती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। इस मामले में भी पुलिस ने शिकायत मिलते ही गंभीरता दिखाई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग