6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा ही जीती भाजपा ही हारी, कैसे पढ़िए इस खबर में

राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी समर्थित उम्मीदवार पूनम देवी ने सांसद समर्थित उम्मीदवार को हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 9 Mar 2018, 10:35 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: लोकसभा से पहले कार्यकर्ताओं को जीत के लिए तैयार कर रही भाजपा को मुरादाबाद में कुछ ज्यादा ही दिक्कत होने जा रही है। जी हां राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी और मुरादाबाद सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के बीच जारी अदावाद अब गंभीर हो चली है। इसका उदाहरण आज डिलारी ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में देखने को मिला। जब राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी समर्थित उम्मीदवार पूनम देवी ने सांसद समर्थित उम्मीदवार को हरा दिया। सियासी प्रतिद्वान्दियों बर्चस्व की जंग में स्थानीय पुलिस प्रशासन को ख़ासा मशक्कत भी करनी पड़ी और कई बार दोनों ओर के समर्थकों को मतदान केंद्र से हटाने के लिए लाठियां भी फटकारनी पड़ीं।

यह भी पढ़ें भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले सपा को दिया जोरदार झटका

यह भी पढ़ें मेरठ का 'नीरव मोदी' भी आया सामने, 100 करोड़ कर्ज सिर पर...आैर गायब!

राज्यमंत्री समर्थित उम्मीदवार पूनम देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेन्द्र चौधरी उर्फ़ भूरा की पत्नी थीं। उन्होंने 13 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उनके मुकाबले सांसद समर्थित नीटू चौहान को 46 वोट मिले। और पूनम देवी को 59 मत मिले।

यहां बता दें कि डिलारी ब्लाक प्रमुख मुजाहिद अली के खिलाफ पूनम देवी ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कराया था। इसी के तहत आज डिलारी क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में डिलारी ब्लाक प्रमुख पद के लिए राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह समर्थित पूनम देवी और सांसद सर्वेश कुमार समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीटू चौहान के बीच मुकाबला हुआ। चूंकि माना जा रहा था कि जिला पंचायत अविश्वास प्रस्ताव की तरह ही इस बार भी सांसद भारी पड़ेंगे लेकिन इस बार राज्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह पटखनी देने में कामयाब रहे। जिस कारण नीटू चौहान को मात्र 46 मत मिले, और पूनम देवी वोट लेकर जीत गईं। पूनम देवी की जीत के बाद उनके समर्थकों ने ब्लाक कार्यालय के बाहर ही आतिशबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें बहन की हो गई हत्या तो भाई ने पीएम मोदी और सीएम योगी से कर दी ये मांग

यह भी पढ़ें धुर विरोधी आजम खान ने RSS की तारीफ में कही ये बातें, देखें वीडियो

डिलारी ब्लाक प्रमुख चुनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा खुद डिप्टी एसपी विशाल यादव, कोतवाल राजेश कुमार सोलंकी, डिलारी थानाध्यक्ष शरद मलिक भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ डिलारी ब्लाक परिसर में मौजूद रहे। मतदान में बीडीसी सदस्यों के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र देख कर ही उन्हें ब्लाक परिसर में जाने दिया जा रहा था।