कार्यक्रम में माइक संभालते ही नगर विधायक रितेश गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के अभिवादन के बाद सीधे उन्हें बताया कि यहां कुछ लोग ऐसे बैठे हैं,जिन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में मुझे हरवाने के लिए षड्यंत्र किये गए। आज वही लोग आपका स्वागत कर रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरुरत है। उन्होंने इशारों इशारों में मेयर विनोद अग्रवाल पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की बजाय अपने परिवार को देते हैं। क्यूंकि इन्ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें विधानसभा पहुंचाया है।