21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखिये वीडियो मुरादाबाद में बीच हाइवे पर हुआ कुछ ऐसा की सहम गए लोग

बीस बाईस साल का मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बीच हाइवे पर ऐसे लेट गया हो जैसे अपने बेडरूम में लेटा हो

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरिद्वार हाइवे पर आज सुबह उस समय हडकंप मच गया। जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बीच हाइवे पर लेट गया। जिससे एकाएक वो वाहनों की चपेट में आने से बच गया। आसपास के लोगों ने उसे हटाने के लिए आवाज भी लगाई लेकिन वो जैसे अपनी मस्ती में हाइवे पर ऐसे लेटा था मानो कहीं आराम फरमा रहा हो। जबकि उससे ज्यादा चिंता वहां खड़े लोगों को हो रही थी। वहीँ रफ़्तार से आ रहे वाहनों को भी एकाएक कंट्रोल करने में मुश्किल हो रही थी। इसके बाद वहां खड़े कुछ युवकों ने हिम्मत दिखा कर युवक को जबरन हाइवे से हटाया और काबू में किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक आसपास के ही इलाके का रहने वाला है और आये दिन ऐसी हरकतें करता है। गनीमत ये रही कि दिन के वक्त सभी ने कंट्रोल कर लिया लेकिन रात के वक्त ये हरकत जानलेवा हो सकती थी।

यह भी पढ़ें बारात में आई महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले की छेड़छाड़ और फिर...

यह भी पढ़ें VIDEO: इस बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया महिलाओं को यह तोहफा

सिविल लाइन स्थित कांठ रोड पर कॉसमॉस अस्पताल के सामने करीब आधा घंटे से अधिक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। यहां एक बीस बाईस साल का मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बीच हाइवे पर ऐसे लेट गया हो जैसे अपने बेडरूम में लेटा हो। उसे न ये खबर कि वाहन कि चपेट में आकर उसकी जान भी जा सकती है। घटना काजीपुरा गांव के सामने की है।

यह भी पढ़ें राष्‍ट्रपति के प्रोग्राम में ड्यूटी देने जा रहे सिपाही की कार पलटी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें फर्जी तरह से गिफ्ट आैर सरकारी रुपया पाने के लिए इन्होंने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

स्थानीय रिजवान के मुताबिक पहले लोगों को लगा कि कुछ देर में हट जाएगा। चूंकि स्टेट हाइवे है न सिर्फ बस चौपहिया वाहन भी यहां सौ से ज्यादा स्पीड से निकलते हैं और ये किधर भी करवट ले रहा था। कई बार वाहन चालकों ने बिलकुल पास आकर ब्रेक लगाए। शुरू में उसे आवाज देकर हटाने की कोशिश की गयी। लेकिन वो नहीं हटा। इसके बाद युवकों ने उसे जबरन युवक को हटवाया तो उनसे भी मारपीट करने लगा। लेकिन युवकों ने उसे अनदेखा कर पहले उसे हाइवे से हटाया। फिर उसे काबू कर आबादी की तरफ भेज दिया। फ़िलहाल इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गयी है। जिसके बाद पुलिस उसे तलाश कर उसके परिवार से सम्पर्क कर उसे इलाज करवाने की बात कर रही है।