नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम मुरादाबाद को 151 जोड़ो की शादी का लक्ष्य मिला था। जिसमें कुल आवेदन 110 ही प्राप्त हुए थे। जिसमें जांच में कई आवेदन निरस्त भी किये गए। आज कुल 64 जोड़ों की इस योजना में शादी कराई गयी। इसमें 30 हिन्दू व् 34 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। अब आगे जल्द ही डेट निर्धारित कर बाकी पात्र आवेदकों कि शादी करवाई जायेगी।