यहां बता दें कि एक शादी पर 35 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसमें 20 हजार रुपये का चेक व 15 हजार रुपये में पायल, बिछुए, दो जोड़ी कपड़े, डिनर सैट दिया जाना है। इन्हें पाने के लिए ही फर्जी तरीके से आवेदन किये गए हैं। अभी और भी आवेदन निरस्त हो सकते हैं। इसको लेकर टीमें आवेदन करने वालों के घर जाकर सत्यापन कर रही हैं। नगर निगम ने 151 जोड़ों का विवाह निशुल्क कराने की योजना बनाई है। जिसमें सोमवार तक 80 लोगों के पंजीयन हो चुके हैं। आठ मार्च तक सौ से ज्यादा विवाह के लिए आवेदन आने की उम्मीद है।