मुरादाबाद नगर निगम सन् 1992 में संसद द्वारा लागू 74वें संशोधन में अस्तित्व में आया था। रामगंगा नदी के तट पर स्थित मुरादाबाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पीतल हस्तशिल्प के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। मुरादाबाद पीतल हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया के देशों में भी किया जाता है। यह भी बता दें कि 1 दिसंबर 2017 को आए निकाय चुनाव के नतीजों में यहां लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल महापौर के पद पर काबिज हुए हैं। वहीं नगर आयुक्त की जिम्मेदारी अवनीश कुमार सिंह संभाल रहे हैं। मुरादाबाद नगर निगम स्ट्रीट लाइट नेटवर्क के निर्माण के कार्य, नागरिकों के लिए जल आपूर्ति नेटवर्क का निर्माण और सड़क नेटवर्क का निर्माण व रखरखाव के कार्य को भलिभांति पूरा कर रहा है। इसके अलावा मुरादाबाद नगर निगम अन्य नागरिक सेवाओं जैसे जन्म और मृत्यु पंजीकरण, क्षेत्र में बागवानी विकास, पार्कों का विकास और रखरखाव के कार्य को भी जिम्मेदारी पूर्वक निभा रहा है। बता दें कि मुरादाबाद नगर निगम सबसे ज्यादा खर्च इमारत निर्माण, ड्रेनेज, सीवेज और अपशिष्ट प्रबंधन पर कर रहा है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.