2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कलक्टर बोले: रात 2 बजे बाढ़ की सूचना मिले तो क्या रेस्पॉन्स रहेगा
Play video

कलक्टर बोले: रात 2 बजे बाढ़ की सूचना मिले तो क्या रेस्पॉन्स रहेगा

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने टैगोर हॉल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Aug 2024, 1:21 PM IST

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को नगर निगम उत्तर, दक्षिण एवं टैगोर हॉल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्षों का दौरा किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से भारी बारिश एवं जल भराव की सूचनाओं के साथ ही कंट्रोल रूम द्वारा दिए जाने वाले क्विक रेस्पॉन्स के बारे में जानकारी ली।
डॉ. गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर में स्थापित कंट्रोल रूम पर मौजूद ड्यूटी ऑफिसर से पूछा कि रात को 2 बजे वर्षाजनित किसी हादसे की सूचना मिले तो रेस्पॉन्स क्या रहेगा? कंट्रोल रूम ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना देकर टीम रवाना की जाएगी।

कलक्टर ने पूछा कि अगर एक साथ दो जगह हादसे की सूचना मिले तो कैसे मैनेज किया जाएगा? ड्यूटी अफसर ने बताया कि दो अलग-अलग टीमें बनाकर भेजी जाएंगी। कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने बताया कि जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष, पुलिस कंट्रोल रूम एवं जल संसाधन विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से भी निरंतर संपर्क रखा जाता है। जिला कलक्टर को चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने जानकारी दी कि नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के पास अभी 6 नांवे, 50 लाइफ जैकेट, 30 गोताखोर, जेसीबी, डम्पर आदि उपलब्ध हैं। साथ ही, फ्लड लाईट, रस्से सहित अन्य उपकरण भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम के पास भी 6 बोट हैं जो राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग में ली जा सकती हैं। इसके अलावा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा सिविल डिफेंस की टीमों को भी अलर्ट पर रखा जाता है।

जिला कलक्टर ने कहा कि भारी बारिश की स्थिति एवं हादसा होने पर जरूरत पड़े तो एनडीआरएफ टीम को बुलाने का निर्णय भी त्वरित लिया जाए। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 100 लोगों की एक टीम बनाने के संबंध में नगर निगम सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले जिला कलक्टर जिला कलेक्ट्रेट में टैगोर सभागार स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से प्रतिदिन की गतिविधियों एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारी विशेष सतर्कता बरतें एवं भारी बारिश, जल भराव एवं अन्य किसी घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर एडीएम सिटी एवं जिला कलक्टर को भी मोबाईल पर सूचना दी जाए।

यहां दे सकते है सूचना

अत्यधिक वर्षा होने पर जल भराव, किसी भी आपदा एवं वर्षाजनित हादसे की स्थिति में आमजन द्वारा सूचना कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0744-2323557, नगर निगम उत्तर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0744-2392201, नगर निगम दक्षिण स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0744-2472355 पर दी जा सकती है।