8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Watch the video.. महिलाएं राशनकार्ड, गर्मी में घंटों किए इंतजार, भड़की, तब सुधरी व्यवस्था

रिसाली निगम को खाद्य विभाग, दुर्ग से करीब 20 हजार से अधिक राशन कार्ड वितरण के लिए उपलब्ध कराया है। पुरैना, डुण्डेरा में कार्ड वितरण हो रहा है। वहीं रिसाली में कार्ड वितरण को लेकर शिकायत आ रही है। इसको देखते हुए, निगम आयुक्त ने तीन स्थल चिंहित कर वहां से राशनकार्ड का वितरण करने निर्देश दिया है।

Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jun 19, 2024

नगर निगम, रिसाली में प्रदेश में सरकार बदलने के बाद नए राशन कार्ड वितरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले नगर निगम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बिना जानकारी दिए ही, राशन कार्ड बांटने जा रहा था। इसे लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने से पहले रोका गया। अब महिलाओं को नया राशन कार्ड देने के नाम पर बुलाया जा रहा है और बैरंग लौटा रहे हैं। इससे महिलाओं में खासा आक्रोश है।

बुलाया था मुहारी में महिलाओं को

नया राशन कार्ड वितरण करने के लिए मंगलवार को सुबह से महिलाओं को बुलाया गया था। महिलाएं वहां 9 बजे से पहुंच गई। इसके बाद 2 से 3 घंटे तक ठहरने के बाद सभी लोग नाराज हो गए। भीषण गर्मी में वे कार्ड वितरण करने वाले का इंतजार ही करते रह गए। राशन कार्ड देने कोई आया ही नहीं।

घर का काम छोड़कर आए राशन कार्ड लेने

नगर निगम, रिसाली के वार्ड-15 में रहने वाली महिलाएं और कुछ पुरुष भी मंगलवार की सुबह से मुहारी में जिस स्थान पर बुलाया गया था। वहां एकत्र हो गए। इसके बाद लोग निगम के कर्मियों के आने का इंतजार करने लगे। घंटों तक जब निगम से कर्मचारी नहीं पहुंचे, तो लोगों की नाराजगी बढ़ गई। वे भड़क गए और निगम कर्मियों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। महिलाओं का कहना था कि घर का काम छोड़कर वे लोग यहां आए हैं। राशन कार्ड नहीं मिलने से समय अलग खराब हो रहा है और घर का काम भी अटक गया है। इतनी धूप में बुलाकर खुद कर्मचारी नहीं आए हैं।

निगम की है जिम्मेदारी

ईश्वरी साहू, पार्षद, वार्ड 15, नगर निगम, रिसाली ने बताया कि राशन कार्ड हितग्राहियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। महिलाओं को बुलाया था, तो राशन कार्ड देना था, इस पर क्या कह सकते हैं।

अस्पताल में हूं भर्ती

जगन्नाथ कुशवाहा, नोडल अधिकारी, नगर निगम, रिसाली ने बताया कि रायपुर के अस्पताल में दाखिल हूं, राशन कार्ड को लेकर हितग्राहियों को बुलाए और राशन कार्ड नहीं दिए, इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

अगले दिन व्यवस्था में किए बदलाव

नए राशन कार्ड वितरण के लिए 3 अलग-अलग स्थानों में स्टॉल लगाया जा रहा है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्देश दिए। रिसाली के कुछ वार्डों में उचित मूल्य के राशन दुकान क्रमांक बदलने से कार्ड वितरण व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को 3 नए स्थान पर राशनकार्ड वितरण करना शुरू किया गया। लोक सभा चुनाव के बाद आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही, रिसाली निगम ने राशन कार्ड वितरण शासकीय दुकानों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया था। बाद में खुलासा हुआ कि राशन कार्ड पीडीएफ में दर्शाए पता और राशन दुकान क्रमांक में अंतर है। इस वजह से कार्ड हितग्राहियों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा था। हितग्राहियों की इस समस्या को दूर करने निगम आयुक्त ने ऐसे 3 स्थानों से कार्ड वितरण करने निर्देश दिए। जहां हितग्राही आसानी से पहुंच सकते है। निगम आयुक्त ने कार्ड वितरण स्थल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

हितग्राही यहां से ले सकते है राशन कार्ड

नगर निगम, रिसाली ने राशन कार्ड के लिए तीन स्थान तय किया है। इसमें पहला श्याम नगर रिसाली स्थित पानी टंकी निगम कार्यालय, दूसरा निगम के मुख्य कार्यालय, बीएसपी स्कूल भवन व तीसरा मंगल भवन रूआबांधा है। यहां जाकर हितग्राही आसानी से राशन कार्ड ले सकते हैं।