पुलिस के मुताबिक, होटल स्टाफ क्वार्टर में पिछले चार दिनों से सीवरेज जाम होने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद सफाई ठेका मजदूर अरुण, राजेश, दीपक और रोशन नर्सरी में बने सीवरेज चेंबर की सफाई करने पहुंचे थे। मजदूरों ने जब चेंबर का ढक्कन खोला, तो सीवरेज पाइप के भीतर पॉलीथिन फंसी हुई दिखाई दी। पॉलीथिन का वजन अधिक होने के कारण मजदूरों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। जब पॉलीथिन को बाहर निकालकर खोला गया, तो उसके अंदर इंसान का कटा हुआ सिर मिला।