2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Human head in Bhilai: कटी मुंडी का रहस्य गहराया, धड़ अब भी लापता, पोस्टमार्टम में पुरुष की पुष्टि

Human head in Bhilai: भिलाई में नर्सरी के पीछे मिली कटी मुंडी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुरुष होने की पुष्टि हुई है। 90 गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:36 PM IST

Bhilai murder case

भिलाई नगर थाना (Photo Patrika)

Bhilai murder case: भिलाई नगर थाना क्षेत्र में भिलाई होटल के स्टाफ क्वार्टर के पीछे नर्सरी में मिली कटी मुंडी का रहस्य अब तक अनसुलझा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि यह मुंडी किसी पुरुष की है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। पुलिस घटना के बाद से मृतक की शिनाख्त और सिर से अलग धड़ की तलाश में जुटी है। जिले के 90 गुमशुदा लोगों की जानकारी खंगालने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

कटी मुंडी पुरुष की होने की पुष्टि हुई

भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर कटी मुंडी पुरुष की होने की पुष्टि हुई है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष होने का अनुमान है। उसकी पहचान के लिए विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रेकॉर्ड खंगाला जा चुका है, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।

धड़ की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

धड़ की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी है। पुलिस टीमें घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी कर रही हैं। सिर को धड़ से अलग करने की परिस्थितियां भी जांच का विषय हैं। थाना प्रभारी वर्मा के अनुसार, शिनाख्त के बाद डीएनए परीक्षण किया जाएगा। पुलिस गुमशुदगी के रेकॉर्ड और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।