लोगों में भी बंदी की खबर ने ऐसे घर किया कि उन्होंने करीब सप्ताह भर का राशन इक्कठा ही खरीदकर घरों में जमा कर लिया। उच्चे दामों पर राशन बिकने की खबर पुलिस प्रशासन को हुई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस अधिकारी एक्शन मोड़ में नजर आए और बाजार में जाकर लोगों को विश्वास में लिया। इसी कड़ी में शुक्रवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट सुनीता सिंह के निर्देशन में पुलिस की एक टीम ने सदर बाजार, सब्जी मंडी में कई दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान टीम लालकुर्ती में छोटा बाजार, बड़ा बाजार और पेट बाजार में करोना वायरस को लेकर कालाबाजारी के खिलाफ मेडिकल स्टोरों पर संगीन चेकिंग अभियान चलाया।