scriptVIDEO: इस समाज के समर्थन में आई शिवसेना, दे दी ये बड़ी चेतावनी | shiv sena protest against nagar nigam officers | Patrika News
मेरठ

VIDEO: इस समाज के समर्थन में आई शिवसेना, दे दी ये बड़ी चेतावनी

नगर निगम में किया जोरदार प्रदर्शन

मेरठJan 11, 2019 / 10:58 am

sanjay sharma

meerut

VIDEO: इस समाज के समर्थन में आई शिवसेना, दे दी ये बड़ी चेतावनी

मेरठ। मेरठ में सफाई कर्मचारियों का वेतन अब राजनैतिक मुद्दा बनता जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में अब शिवसेना उतर आई है। मेरठ नगर-निगम कार्यालय में शिवसेना ने जिला प्रमुख दिनेश कुमार सिंघल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। शिवसेना ने दो टूक चेतावनी निगम प्रशासन को दे डाली कि अगर सफाई कर्मचारियों का शोषण किया गया तो शिवसेना जन आंदोलन शुरू करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। शिवसेना मेरठ इकाई ने नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांग समान कार्य-समान वेतन का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण को लेकर डा. अंबेडकर के लिए कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

जिला प्रमुख दिनेश सिंघल के नेतृत्व में नगर निगम मेरठ, नगर आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि मेरठ नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का अत्याधिक शोषण हो रहा है। जिसका प्रभाव शहर की सफाई-व्यवस्था पर पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में 90 वार्ड हैं, लेकिन इन 90 वार्डों के लिए अभी तक भी स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। इन वार्डों में ठेकेदारों के माध्यम से काम करवाया जा रहा है, जो कि यह दर्शाता है कि सफाई कर्मचारियों को अत्याधिक काम और कम वेतन में गुजारा करना पड़ रहा है। ठेकेदार सफाई कर्मचारियों का शोषण करते हैं अलग से। निगम ने सफाई कर्मचारियों को निरंकुश ठेकेदारों के अधीन छोड़ दिया है। इससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ेंः रामलला को एक और तारीख मिलने पर इस मुस्लिम महिला नेता ने कहा- यह कांग्रेसियों का षडयंत्र, कांग्रेस आैर जिन्ना को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

प्रदेश महासचिव व पश्चिम उप्र प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि शिवसेना यह मांग करती है कि नगर निगम में ठेकेदारी प्रथा तुरंत बंद हो। सफाई कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन लागू किया जाए। अन्यथा फिर से शिवसेना सड़क पर उतरेगी और जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई कर्मचारी उसी काम के लिए अधिक वेतन पा रहे हैं तो ठेकेदारों द्वारा लगाए गए सफाई कर्मचारियों को कम वेतन क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का यह आक्रोश कभी भी कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।

Home / Meerut / VIDEO: इस समाज के समर्थन में आई शिवसेना, दे दी ये बड़ी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो