scriptSolar eclipse दस जून को लगने वाले ग्रहण में इन चार राशियों के लोग रहें सावधान | Solar eclipse June 10 will affect all zodiac signs | Patrika News
मेरठ

Solar eclipse दस जून को लगने वाले ग्रहण में इन चार राशियों के लोग रहें सावधान

दस जून को पड़ रही ज्येष्ठ माह की अमावस्या, ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण ( Solar eclipse ) का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव होगा लेकिन चार राशि विशेष रूप से प्रभावित होंगी।

मेरठJun 04, 2021 / 09:49 pm

shivmani tyagi

Solar eclipse

सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण ( Solar eclipse ) इस बार 10 जून को लगने जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ महीने की अमावस्या भी है। इस कारण से सूर्य ग्रहण का महत्व अधिक बढ़ गया है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या को लगने वाले इस ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन मुख्य रूप से चार राशियां प्रभावित हाे रही हैं।
यह भी पढ़ें

Weather alert मौसम विभाग ने दी 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाले तूफान चेतावनी

पंडित अनिल शास्त्री के अऩुसार इन चार राशि वालों काे इस दिन विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। यह अलग बात है कि इस बार दस जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन यह ग्रहण नक्षत्र और ग्रहों को प्रभावित करेगा। यह ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है।
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
वृष राशि के जातकों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन- हानि हो सकती है। इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें। लेन- देन से बचें।
मिथुन राशि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय लेन- देन न करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। मन को शांत करने के लिए ध्यान करें।
मकर राशि सूर्य ग्रहण के दौरान मकर राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार के लिए समय ठीक नहीं है। इस दौरान नया कार्य शुरू ना करें।
मानसिक तनाव हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो